AIIMS; सुरक्षित दवाइयों के अनुप्रयोग को बढ़ावा देने में फार्मेकोविजिलेंस महत्वपूर्ण

रायपुर, आयुष में प्रयोग की जाने वाली औषधियों पर फार्मेकोविजिलेंस संबंधी जागरूकता के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें फार्मेकोविजिलेंस को सुरक्षित और सटीक दवाइयों के उपयोग को बढ़ावा देने और ड्रग मॉलीक्यूल के डेटा को तैयार करने में महत्वपूर्ण बताया गया।

कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल ने आयुष को साक्ष्य आधारित चिकित्सा प्रणाली बनाने पर जोर दिया। उनका कहना था कि आयुष को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने आयुष में फार्मेकोविजिलेंस को बढ़ावा देने और एडीआर रिपोर्टिंग पर बल दिया।

मुख्य वक्ता डॉ. रचना पालीवाल, सहायक ड्रग कंट्रोलर, सीडीएससीओ, दिल्ली ने मैजिक रेमिडिज एक्ट और इसे लागू करने में फार्मेकोविजिलेंस की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनका कहना था कि आयुष प्रणाली के बढ़ते अनुप्रयोग से फार्मेकोविजिलेंस की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो रही है। ऐसे में नियमित रूप से आयुष दवाइयों की रिपोर्टिंग की जरूरत है।

आयोजन सचिव डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने भारत में फार्मेकोविजिलेंस की पृष्ठभूमि और आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फार्मेकोविजिलेंस के माध्यम से दवाइयों की मात्रा और शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन किया जाता है। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने गर्भावस्था और स्तनपान की अवस्था में प्रतिबंधित दवाइयों के उपयोग को रोकने के उपायों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में आयुष विभाग के डॉ. सुनील राय, डॉ. अखिलनाथ परिदा, डॉ. लक्ष्मण कुमार और डॉ. विक्रम पई ने भी भाग लिया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH; तीन BMO को नोटिस, स्वास्थ्य विभाग में कसावट लाने कलेक्टर सख्त, हर माह समीक्षा होगी

    बलौदाबाजार,  कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अस्पतालों में सभी…

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    बिलासपुर, सक्ती के जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनों ने विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हसौद में 10 वर्षीय बालक की हुई असामयिक मृत्यु की घटना के संज्ञान में आते ही…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?