RAJBHAVAN; राज्यपाल का एक साल का कार्यकाल पूरा, सचिव अमृत खलको हटाये गये, अब इन्हें दी गयी राज्यपाल के सचिव की जिम्मेदारी

रायपुर, राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन के छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बतौर 23 फरवरी को एक वर्ष पूर्ण हो रहा है। यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां उच्च  संवैधानिक पद पर साहित्यकार और संवेदनशील व्यक्ति राज्यपाल के रूप में आसीन हैं। इधर आईएएस अमृत खलखो को राज्यपाल के सचिव पद से हटा दिया गया है। राज्य सरकार ने यशवंत कुमार को राज्यपाल के सचिव का एडिश्नल चार्ज दिया है।

2007 बैच के IAS यशवंत कुमार अभी संचालक ग्रामोद्योग, अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक  छग हस्तशिल्प विकास बोर्ड, प्रबंध संचालक हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित, प्रबंध संचालक खादी एवं ग्रामोद्योग हैं। उन्हें मौजूदा कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव राज्यपाल का एडिश्नल चार्ज दिया गया है। अमृत खलखो रिटायरमेंट के बाद से ही संविदा नियुक्ति पर थे। पिछले दो फेरबदल में भी अमृत खलखो पद पर बने हुए थे, लेकिन अब राज्य सरकार ने नया फेरबदल किया है।

बता दें कि PSC विवाद की वजह से भी अमृत खलखो को हटाये जाने की अटकलें लग रही थी। PSC-21 परीक्षा में भर्ती की सीबीआई जांच के लपेटे में आ रहे राजभवन के सचिव श्री खलखो की विदाई की अटकलें काफी दिनों से लग रही थी। विवादित परीक्षा में खलखो के पुत्र, पुत्री के चयन पर भी उंगली उठाई गई है। शासन ने इस भर्ती की सीबीआई जांच का फैसला लिया है। ऐसे में खलखो का राजभवन में रहना उचित नहीं माना जा रहा था। आज उन्हें हटाने का आदेश आखिरकार जारी हो गया।

इधर राज्यपाल के 1 वर्ष के कार्यकाल में कई अध्यादेशों और 43 विधेयकों  का अनुमोदन किया गया। उन्होंने रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर सहित 6 निजी विश्वविद्यालयों में कुलपतियोें की नियुक्ति की। इस एक वर्ष के कार्यकाल को वे संतुष्टि पूर्ण  मानते हैं और सतत् सक्रिय रहते हुए सदैव जनता के लिए कार्य करना चाहते हैं। राजभवन के दरवाजे सभी के लिए खुले रहते हैं। हर तबके, वर्ग और समाज के लोग राज्यपाल से भेंट करने आते हैं और संतुष्ट होकर जाते हैं। राज्यपाल को छत्तीसगढ़ के लोग अत्यंत सरल ,सहज लगते हैं और वे सभी से आत्मीयता के साथ मिलते हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ की सचिव किरण गुप्ता की प्रतिनियुक्ति समाप्त,मिश्रा नए सचिव होंगे

     रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ में पदस्थ संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं सचिव श्रीमती किरण गुप्ता का तबादला हो गया है । आज उन्हें भारमुक्त कर दिया गया। श्रीमती किरण गुप्ता…

    SCHOOL; निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूली पर लगेगी लगाम, सीएस के सख्त निर्देश

    0 शिक्षा के व्यावसायीकरण को रोकने फीस विनियमन अधिनियम का कड़ाई से पालन कराएं-मुख्य सचिव विकासशील रायपुर, राज्य के कतिपय निजी विद्यालयों द्वारा पालकों से उनके पाल्यों के अध्यापन हेतु…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…