CRICKET; जिस काम को करने विराट कोहली को लगे 113 टेस्ट, उसे यशस्वी ने 8वें मैच में ही कर डाला

नई दिल्ली, इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर रन उगल रहा है। यशस्वी रोके नहीं रुक रहे हैं और इंग्लिश गेंदबाज उनके आगे पूरी तरह से बेबस नजर आ रहे हैं।

रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में भी युवा बल्लेबाज ने अपनी बैटिंग से एकबार फिर हर किसी को प्रभावित किया और दमदार अर्धशतक ठोका। यशस्वी ने इस पारी के दौरान वो कारनामा कर डाला है, जहां तक पहुंचने के लिए विराट कोहली 113 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

कोहली के बराबर पहुंचे यशस्वी

रांची टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 117 गेंदों पर 73 रन की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान यशस्वी ने आठ चौके और एक छक्का जमाया। करियर के आठवें टेस्ट मैच में यशस्वी के बल्ले से निकला यह 26वां सिक्स रहा और उन्होंने इस मामले में विराट कोहली और सुनील गावस्कर की बराबरी कर ली है।

8वें मैच में की गावस्कर की भी बराबरी

कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 26 सिक्स 113 टेस्ट मैच खेलने के बाद लगाए हैं, जबकि गावस्कर ने इतने ही सिक्स 125 टेस्ट मैच खेलने के बाद जड़े थे। हालांकि, यशस्वी जायसवाल ने इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों की बराबरी सिर्फ अपने 8वें मैच में ही कर ली है। यशस्वी ने तीसरे टेस्ट में खेली 214 रन की नाबाद पारी के दौरान 12 छक्के जमाए थे और नया कीर्तिमान स्थापित किया था।

यशस्वी ने रचा इतिहास

यशस्वी जायसवाल एक टेस्ट सीरीज में 600 रन बनाने वाले भारत की ओर से बाएं हाथ के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। यशस्वी से पहले टीम इंडिया का कोई भी बाएं हाथ का बल्लेबाज एक टेस्ट सीरीज में 600 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका है। साल 2007 में सौरव गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई सीरीज में 534 रन बनाए थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SL VS IND 1st Test; मानव सुथार के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने घुटने टेके, भारत ने 165 रन से जीता गॉल टेस्ट

     नईदिल्ली, भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया ने 165 रन से जीत लिया है. इस जीत के साथ भारत ने…

    CRICKET; दो से दस दिन का टेस्ट क्रिकेट ! ……..

    क्रिकेट प्रेमियों के लिए उनके मनोरंजन के हिसाब से टेस्ट क्रिकेट के अलावा वन डे और टी-20 फॉर्मेट के मैच इजाद हो गए है। भविष्य में इस बात से भी…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार