PAYTM; पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड से विजय शेखर शर्मा का इस्तीफा, बोर्ड में हुआ फेरबदल

 बेंगलुरु,एजेंसी, देश की डिजिटल पेमेंट्स कंपनी पेटीएम ने मंगलवार को कहा कि विजय शेखर शर्मा ने इसकी पेमेंट्स बैंक यूनिट से बतौर नॉन-एग्जिक्यूटिव चेयरमैन और बोर्ड मेंबर इस्तीफा दे दिया है। कंपनी रिजर्व बैंक की पाबंदियों के बाद अपने बोर्ड में फेरबदल कर रही है।

अब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन श्रीनिवासन श्रीधर बोर्ड के मेंबर होंगे। साथ ही रिटायर्ड IAS देबेंद्रनाथ सारंगी, बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अशोक कुमार गर्ग और रिटायर्ड IAS रजनी सेखरी सिब्बल को भी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड में जगह मिलेगी।

दरअसल, पेटीएम पेमेंट बैंक पर रिजर्व बैंक के एक्शन के बाद बोर्ड में कई बदलाव हुए हैं। पेटीएम ने प्रेस रिलीज कर बताया कि फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट बैंक के पार्ट टाइम नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के पद से हटने का फैसला किया है। उन्होंने PPBL के बोर्ड सदस्य की पोजिशन भी छोड़ दी है।

पेटीएम ने कहा कि हम अपने कारोबार को आरबीआई के नियमों के तहत आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें नए बोर्ड सदस्यों का मार्गदर्शन अहम भूमिका महत्वपूर्ण होगी। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के सीईओ सुरिंदर चावला ने कहा कि हम बोर्ड में बदलाव के साथ नियमों के अनुपालन के प्रति अपने समर्पण को मजबूत करना चाहते हैं। पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा के पास पेटीएम पेमेंट्स बैंक में 51 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं बाकी का मालिकाना हक पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के पास है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLLUTION; रायगढ़ में प्रदूषण फैलाने वाले 25 उद्योगों पर 79 लाख का पर्यावरणीय हर्जाना, पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई

    रायगढ़, रायगढ जिले में वायु गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा लगातार सघन निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मंडल ने…

    SUSPEND; सहकारी बैंक दफ्तर में शराबखोरी,मैनेजर निलंबित, जिला मुख्यालय में अटैच

    रायपुर, राज्य के जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में कर्मचारियों द्वारा शाम ढलते ही शराबखोरी की शिकायत आम है, लेकिन लम्बे समय बाद सख्त कार्यवाही की गई है। राजनांदगांव जिला सहकारी…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..