DEATH;अयोध्‍या मंदिर मामले में मुख्य गवाह छत्‍तीसगढ़ के पुरातत्वविद पद्मश्री डा अरुण शर्मा का निधन, रायपुर में होगा अंतिम संस्‍कार

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ के नामी पुरातत्वविद पद्मश्री डा अरुण शर्मा का निधन हो गया। पुरातत्वविद् डा शर्मा ने बुधवार की रात को रायपुर में अंतिम सांस ली। वे 90 वर्ष के थे। डा शर्मा का अंतिम संस्‍कार गुरुवार को रायपुर के महादेव घाट मुक्ति धाम किया जाएगा।डा शर्मा की अंतिम यात्रा गुरुवार सुबह 10 बजे चंगोराभाठा के करणनगर स्थित उनके निवास से महादेव घाट मुक्ति धाम के लिए निकलेगी।

बता दें कि पुरातत्वविद अरुण कुमार शर्मा की देखरेख में ही छत्तीसगढ़ के सिरपुर का उत्खनन हुआ था। वे रामसेतु हो या फिर अयोध्या के राममंदिर में पुरातत्व से जुड़े विषयों पर उनकी राय अहम रही है।

डॉ. अरुण कुमार शर्मा अयोध्‍या मंदिर मामले में मुख्य गवाह थे

छत्तीसगढ़ के पुरातत्ववेत्ता पद्श्री डॉ. अरुण कुमार शर्मा की मांग पर ही अयोध्‍या के राम जन्‍मभूमि पर खुदाई कराई गई थी। पुरातत्वविद डा शर्मा खोदाई दल के सदस्य भी थे। इतना ही नहीं डा शर्मा अयोध्‍या मंदिर मामले में मुख्य गवाह भी रहे। हाईकोर्ट में अयोध्या में मंदिर था, इसका प्रमाण इन्‍होंने ही पेश किया था। उनकी मांग पर ही यहां खोदाई करवाई गई थी। यहां से मिले शिलालेख और मंदिर के अवशेष ही पूरे फैसले में प्रमुख आधार बने। छत्तीसगढ़ का भगवान श्रीराम से गहरा नाता रहा है। यह उनका ननिहाल है और वे इस मामले में पक्षकार थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    0 ग्राम बिंजली में एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर में अधिष्ठाता डॉ. रत्ना नशीने ने स्वयंसेवकों को समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी नारायणपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…

    CHARDHAM YATRA; चारधाम यात्रा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरु, ऑनलाइन पंजीकरण का स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस

    नईदिल्ली, चारधाम यात्रा 2026 के लिए श्रद्धालुओं का इंतजार अब खत्म हो गया है. चार धाम यात्रा अप्रैल माह से शुरू होने जा रही है. इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की…

    You Missed

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….