RETIRED;कलेक्ट्रेट के बाबू संतोष तिवारी को सेवानिवृत्ति के दिन ही हुआ सारे स्वत्वों का भुगतान

0 कलेक्टर ने श्री तिवारी का पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मान
रायपुर, 29 फरवरी चार साल में एक बार आने वाला ऐसा तारीख जिसका इंतजार इस तारीख से ताल्लुक रखने वाले हर व्यक्ति को रहता है। 29 फरवरी को किसी की वैवाहिक वर्षगांठ तो किसी का जन्म उत्सव होता है। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं रायपुर कलेक्टर कार्यालय के सहायक ग्रेड दो से सेवानिवृत हो रहे संतोष तिवारी जी की, जो आज पूरे 34 वर्ष 10 माह 13 दिन का सेवा काल पूर्ण कर ससम्मान सेवानिवृत्त हुए।

कलेक्टोरेट आफिस में पदस्थ संतोष तिवारी आज सेवानिवृत्त होकर खुशी-खुशी घर लौटे। क्योंकि उनके सारे स्वत्वों का भुगतान तुरंत उसी समय कर दिया गया। उन्होंने कलेक्टर डाॅ गौरव सिंह कोे धन्यवाद देते हुए कहा कि कर्मचारियों के सेवानृवित्त के समय ही जो यह सुविधा देने की पहल की गई है वह सराहनीय है। इससे पूरे अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी मदद मिलेगी। कलेक्टोरेट सभाकक्ष मेंसंतोष तिवारी को सेवानृवित्त पर बिदाई दी गई। कलेक्टर ने उन्हें पुष्प गुच्छ के साथ शाॅल और श्रीफल देकर सम्मानित किया और उनके सुदीर्घ एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना की। साथ ही उनके परिजनों का भी सम्मान किया।

कलेक्टर डाॅ सिंह ने कहा कि सेवा प्रारंभ से लेकर सेवानिवृत्त के बीच बहुत सारी घटनाएं, बहुत सारी क्रियाकलाप, अलग-अलग जिम्मेदारियां, कई समय चक्र को पार करते हुए इस क्षण तक पहुंचते हैं। यह प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में बहुत बड़ी उपलब्धि और भावनात्मक क्षण होता है। मैं उनके इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं नए जीवन की शुरूवात करने के लिए शुभकामनाएं देता हूं। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के अन्य कर्मचारियों ने भी पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप, अपर कलेक्टर बी.बी पंचभाई, श्रीमती निधि साहु सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NOTICE; लापरवाही बरतने पर 5 ठेकेदारों को नोटिस,समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

    0 कलेक्टर लंगेह ने की जल जीवन मिशन योजना के प्रगति की समीक्षा महासमुंद, कलेक्टर तथा अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन विनय कुमार लगेंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष…

    POLICE; ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को आखिरी मौका, 21 से 30 जुलाई तक फिर खुलेगा पंजीयन पोर्टल

    रायपुर, राजधानी रायपुर में ई-रिक्शा और ऑटो परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए चलाए जा रहे पंजीयन एवं QR कोड अभियान के तहत वाहन चालकों…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र