REGITRY; एनजीडीआरएस सिस्टम से संपत्तियों की रजिस्ट्री बदहाल, हाउसिंग बोर्ड,आरडीए की रजिस्ट्री का सिस्टम अपडेट नहीं, भीड छंटी-राजस्व आय घटी

रायपुर, राज्य में रजिस्ट्री के लिए एनजीडीआरएस सिस्टम लागू किया गया है। मगर नए सिस्टम में अभी तक अपडेशन नहीं हुआ है। इस कारण हाऊसिंग बोर्ड के अलावा आरडीए की सम्पत्तियोंं की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है, अथवा काफी विलंब से हो रही है। हाउसिंग बोर्ड की सम्पत्तियों की रजिस्ट्री इसलिये नहीं हो रही है क्योंकि लीज डीड एवा सेल डीड के कागजात एक साथ बनाए जाते है। नए सिस्टम में यह शामिल नहीं है। इससे महीने भर से हाऊसिंग बोर्ड की सम्पत्तियों की नीलामी नहीं हो रही है। इससे पक्षकार परेशान है। फरवरी मार्च महीने में पंजीयन दफ्तरों में भीड छंट गई है।

फरवरी -मार्च में सम्पत्तियों की रजिस्ट्री के लिए पंजीयन दफ्तरों में आने वाली भीड को नजरअंदाज करते हुए जनवरी – फरवरी माह में एनजीडीआरएस सिस्टम लागू किया गया। यह सिस्टम अभी तक पूरी तरह से अपग्रेड नहीं हो पाया है। परिणाम स्वरूप लोग सम्पत्तियों की रजिस्ट्री के लिए पंजीयन दफ्तरों के चक्कर काट रहे है। यह स्थिति केवल राजधानी रायपुर की नहीं है। पूरे प्रदेश की हालत एक जैसी है। पक्षकार धक्के खा रहें है और राज्य सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है। प्रदेश में फरवरी -मार्च महीने में ही 40 फीसदी राजस्व प्राप्ति होती है। हाऊसिंग बोर्ड की सम्पत्तियों की रजिस्ट्री के लिए लाइन लम्बी हो गई है। दूरदराज से आए पक्षकार दो दो दफे लौट चुके है। परंतु अभी तक सिस्टम अपडेट नहीं हुआ है।

इधर रायपुर जिला पंजीयक आशुतोष कौशिक ने दावा किया है कि एनजीडीआरएस सिस्टम में आम नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बहुत सारी रियायतें दी गई है। वर्तमान में अपाइंटमेंट सिस्टम में दुरूपयोग को रोकने के लिए कई उपाय किए जा रहे है। अपाइमेंट में निर्धारित डीड कैटेगरी को परिवर्तित नहीं किया जा सकेगा। 5 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी चुकाने पर ही अपाइंटमेंट दिया जा सकेगा। इससे गलत अपाइंटमेंट को रोकने में मदद मिलेगी।

श्री कौशिक ने दावे केसाथ बताया कि वर्तमान में अपाइंटमेंट पूरी तरह सिटीजन पार्ट में है और सिटीजन को रियल टाइम में दिखता है। अभनपुर में विगत तीन वर्षों से एनजीडीआरएस सिस्टम चल रहा है और सफलतापूर्वक रजिस्ट्री हो रही है। नए सिस्टम से रजिस्ट्री की प्रक्रिया लागू होने से अपेक्षाकृत बहुत कम समय में हो रही है। नए सिस्टम में डाटा एंट्री पब्लिक पार्ट में होने के कारण पक्षकार के पहुंचते ही फोटो, बायोमैटिक के बाद कार्यवाही हो रही है। अब समय-सीमा के भीतर ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी हो रही है। इसके बावजूद भीड क्यों छंट गई है? इसका जवाब अफसरों के पास नहीं है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PROTEST; वायु और भूजल प्रदूषण को लेकर जनसुनवाई में श्रीराम ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज के प्रस्तावित प्लांट का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध

    रायपुर, राजधानी से लगे औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा की ग्राम पंचायत सोंडरा में प्रस्तावित श्रीराम ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज प्लांट की पर्यावरणीय जनसुनवाई में स्थानीय ग्रामीणों ने प्लांट का शांतिपूर्ण ढंग से जमकर…

    TRANSFER;  राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर

    रायपुर, राज्य सरकार ने राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया है। 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदाराें को इधर से उधर किया गया है। इसका आदेश आज राजस्व विभाग ने…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी