WORKSHOP;डाॅ. चंदेल बोले- खाद्यान्न सुरक्षा सुनिश्चित करने में खरपतवार प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका

0 कृषि वैज्ञानिकों तथा कृषि विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं ने सीखे खरपतवार प्रबंधन के गुर

रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल ने कहा है कि विश्व की संम्पूर्ण आबाद हेतु खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये पर्याप्त फसल उत्पादन करने में खरपतवार प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेतों में खरपतवारों का समुचित प्रबंधन न होने पर फसल उत्पादन में काफी कमी आ जाती है और कई बार तो खरपतवारों की वजह से तीन चैथाई फसल तक नष्ट हो जाती है। डाॅ. चंदेल ने कृषि वैज्ञानिकों तथा कृषि विभाग के मैदानी अमले से खेतों में खरपतवार प्रबंधन पर समुचित ध्यान देने का आव्हान किया।

डाॅ. चंदेल आज यहां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में संचालित अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (खरपतवार प्रबंधन) तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के निदेशालय खरपतवार अनुसंधान, जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में खरपतवार प्रबंधन पर आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में कृषि विश्वविद्यालय के अंर्तगत कार्यरत कृषि वैज्ञानिकों, विषय वस्तु विशेषज्ञों, प्रक्षेत्र प्रबंधकों तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर निदेशालय खरपतवार प्रबंधन जबलपुर के संचालक डाॅ. जे.एस. मिश्रा तथा संचालक अनुसंधान सेवाएं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय डाॅ. वी.के. त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। 

निदेशक खरपतवार अनुसंधान, जबलपुर डाॅ. जे.एस. मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि आज कृषि के क्षेत्र में मजदूरों की कमी के वजह से खरपतवारों के प्रबंधन में काफी कठिनाई हो रही है और किसानों की यांत्रिक विधियों के बजाय रासायनिक नींदानाशकों पर निर्भरता बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि आज विभिन्न प्रकार के खरपतवार नियंत्रण हेतु काफी अच्छे नींदानाशक बाजार में उपलब्ध है जिनका समुचित प्रयोग कर खरपतवारों का बेहतर प्रबंधन किया जा सकता है तथा किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़ में पाये जाने वाले प्रमुख खरपतवारों की पहचान करायी गई तथा उनके नियंत्रण हेतु प्रयुक्त नींदानाशकों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    रायपुर, जिले के अभनपुर क्षेत्र के भलेरा सहकारी समिति में धान खरीदी को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि समिति के कुछ कर्मचारियों द्वारा धान की…

    STRIKE; वेतन विसंगति समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर KVK कर्मचारियों की बेमुद्दत हडताल 23 से

    0 विश्वविद्यालय बोला- हमारे पास देने को पैसे नहीं रायपुर, छत्तीसगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के अधिकारी-कर्मचारियों की वेतन विसंगति, सेवा-लाभ बहाली और पिछले 18 महीनों से लंबित देयकों को…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य