WILD LIFE;मां से बिछड़ा बीमार सफेद भालू का शावक जंगल में मिला

बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में  मां से बिछड़ा बीमार सफेद भालू का बच्चा जंगल में मिला। तबियत खराब होने के कारण सड़क किनारे ग्रामीणाों ने देखा। गांव वालों ने पानी पिलाया और वन विभाग को सूचना दी। मरवाही वनमंडल के मरवाही वन रेंज के महौरा बीट में सफेद भालू का बच्चा बीमार अवस्था में मिला वह अपने परिवार से भटकर अलग हो गया था। इसे देखकर गांव वालों ने इसे उठाकर पानी पिलाया। इस दौरान शावक भालू काफी बेहद सुस्त नजर आया। पानी पिलाये जाने के बाद बार-बार बेहोश जैसे हो जा रहा था।

बताया जा रहा है कि भालू शावक बीमार है। इस संबंध स्थानीय गांव वालों ने वन विभाग को जानकारी दी। मामले में मरवाही वन मंडल के डीएफओ रौनक गोयल ने बताया कि अपने परिवार से शावक भालू बिछड़ गया था। गांव वालों से इस संबंध में जानकारी सुबह मिली हैद्ध सूचना मिलते ही वन विभाग ने शावक भालू को अपने कब्जे में लेकर पशु चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण कराया है। प्रारंभिक परीक्षण के बाद बच्चा एकदम स्वस्थ है और उसे परिवार से मिलाने के लिए योजना बनाई जा रही है। पूर्व में मां भालू के साथ दो नन्हे शावक पहले भी देखे जा चुके हैं।

संभावना है कि ये उसी काले मादा भालू के बच्चे हैं। इसलिए बच्चे को वन विभाग के अमले से निगरानी कराई जा रही है। आसपास ही उसके परिवार के होने का अंदेशा है इससे मां के पास वापस बच्चा को सुरक्षित भेजा जा सके।बिलासपुर से भी डाक्टरों की टीम बुलाई जा रही है जो भालू का स्वास्थ्य संबंधित चेकउप भी करेगी। ज्ञात हो मरवाही के जंगलों में भालुओं की संख्या सर्वाधिक है इस क्षेत्र को भालु लैंड के नाम से जाना जाता है। पहले भी इस इलाके में सफेद भालू की मौजूदगी सामने आई है। सफेद भालू दरअसल अल्बिनो है जो कि जीन्स में परिवर्तन के कारण सफेद रंग में परिवर्तित हो जाते हैं जो कि बेहद दुर्लभ है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGPSC; एसआई, सूबेदार और प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, 7301 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और संवर्ग-प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के लिए आयोजित प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी…

    CABINET; छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब !, साय कैबिनेट की बैठक में राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन समेत इन फैसलों पर मुहर

    रायपुर, सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में आज हुई कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन’ को मंजूरी समेत कई अहम फैसलों पर…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र