सराफा कारोबारी परिवार की महिला का मर्डर हुआ; पोस्टमार्टम में खुलासा, ससुराल वालों ने खुदकुशी बताई थी

रायपुर, नयापारा में सराफा कारोबारी परिवार की महिला की मौत की गुत्थी उलझ गई है। ससुराल वालों ने महिला की मौत को खुदकुशी बताया था, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महिला की गला घोटकर हत्या की गई है। उसके बाद शव को लटका दिया गया। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। बड़ी संख्या में महिला के मायके वाले बुधवार को गोलबाजार थाना पहुंचे। वहां हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस ने बताया कि नयापारा में सराफा कारोबारी तरुण सोनी परिवार के साथ रहते हैं। 10 मार्च की रात 9 बजे पत्नी रिद्धी सोनी (30) काे गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी बाथरूम में फंदे पर लटकी हुई थी। उसने खुदकुशी की है। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 13 दिन बाद डॉक्टर ने पुलिस को पीएम रिपोर्ट सौंपा है। उसमें खुलासा हुआ है कि महिला की गला घोटकर हत्या की गई।

उसके बाद शव को लटकाया गया है। महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस के अनुसार महिला के दो बच्चे हैं। घर पर सास-ससुर, जेठ-जेठानी और बच्चे रहते हैं। उनकी सराफा दुकान है। शक है कि इसी में से किसी ने महिला की हत्या की है। हालांकि अब तक विवाद की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस इसमें एक्सपर्ट की मदद ले रही है। ससुराल वालांे को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस बच्चों का बयान लेने की तैयारी कर रही है। वहीं से पुलिस को कुछ क्लू मिल सकता है।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत