CBI;बिरनपुर हत्याकांड की भी जांच करेगी सीबीआई,भारत सरकार ने जारी की अधिसूचना

0 विधायक ईश्वर साहू ने भी विधानसभा में उठाया था सीबीआई से जांच कराने का मामला
रायपुर, राज्य के बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में आज से लगभग एक साल पूर्व दो समुदायों के बीच हुई हिंसा झड़प में एक युवक भुवनेश्वर साहू की हत्या के बाद आगजनी और बिरनपुर गांव के ही दो और लोगों की हत्या के मामले की जांच सीबीआई करेगी। भारत सरकार के कार्मिक और शिकायत मंत्रालय द्वारा आज इस मामले की सीबीआई की जांच को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य सेे संबंधित यह दूसरा मामला है, जिसकी जांच सीबीआई करेगी। सीबीआई को इससे पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2021 की भर्ती प्रक्रिया में हुई अनियमितता और दर्ज अपराध की जांच पड़ताल का जिम्मा सौंपा जा चुका है।  

गौरतलब है कि 08 अप्रैल 2023 को बिरनपुर गांव में दो बच्चों के बीच हुए विवाद देखते ही देखते दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में तब्दील हो गया और इसमें गांव के युवक भुवनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद विश्व हिन्दू परिषद ने 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया, जिससे यह मामला और गरमा गया। बिरनपुर गांव में आगजनी की भी घटना हुई। इस घटना के ठीक तीन दिन बाद 11 अप्रैल को बिरनपुर गांव के ही दो और लोगों के शव बिरनपुर खार में मिले। उसी समय बिरनपुर हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग उठी थी। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग को खारिज करते हुए पुलिस से जांच का आश्वासन दिया था।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी यह मामला काफी गरमाया हुआ था। भारतीय जनता पार्टी और विभिन्न हिन्दू संगठनों ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने को लेकर धरना प्रदर्शन और आंदोलन भी किया था। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की केबिनेट ने बिरनपुर हत्याकांड की गंभीरता और जनभावना को देखते हुए इसकी सीबीआई जांच कराने का निर्णय लिया था। छत्तीसगढ़ सरकार की सहमति के बाद केन्द्र सरकार ने इस मामले को सीबीआई को सुपुर्द कर दिया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि बिरनपुर में दो समुदायों के बीच हुई झड़प में विधायक श्री ईश्वर साहू के पुत्र श्री भुवनेश्वर साहू की हत्या हुई थी। विधायक श्री ईश्वर साहू ने 21 फरवरी 2024 को विधानसभा सदन में भी इस मामले को उठाते हुए इसकी सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की थी।

बिरनपुर गांव छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के साजा तहसील मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। 08 अप्रैल 2023 को इस गांव में बच्चों के बीच झगड़े के बाद हिंसा भड़क गई थी। स्थानीय प्रशासन को बिरनपुर गांव और आसपास के क्षेत्रों में धारा 144 लगानी पड़ी थी। बिरनपुर हत्याकांड मामले में बेमेतरा जिले के पुलिस स्टेशन साजा में दर्ज अपराध क्रमांक 87/2023 की जांच सीबीआई करेगी। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; चर्चित मानिक मेहता की मौत, किचन में पड़ी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में मंगलवार को एक मकान से चर्चित मानिक मेहता की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल…

    ACCIDENT;सीवरेज पाइपलाइन कार्य के दौरान धंसी मिट्टी, महिला समेत 3 मजदूरों की मौत

     दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सीवरेज पाइपलाइन विस्तार कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के फुटबॉल ग्राउंड स्थित दास पान ठेला के सामने निर्माण कार्य…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…