WEATHER;दो दिनों में तीन डिग्री गिरेगा तापमान, अंधड़ के साथ बारिश के आसार

रायपुर, प्रदेश में इन दिनों बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आ रही है,साथ ही चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से रविवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बारिश के आसार है।इसके साथ ही अगले दो दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। उसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहे। साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा भी हुई। बदली व बाहर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट रही। आने वाले दो दिन भी प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा तथा अगले महीने से मौसम का मिजाज बदलेगा।

तिल्दा सर्वाधिक गर्म, रायपुर का तापमान एक डिग्री गिरा

शनिवार को प्रदेश भर में तिल्दा सर्वाधिक गर्म रहा। एआरजी तिल्दा का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही रायपुर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री और अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा।

बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही द्रोणिका के प्रभाव से रविवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है और अंधड़ चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान में अभी गिरावट आएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी