ELECTRICITY;जून से बिजली का नया टैरिफ होगा लागू, लगेगा उपभोक्ताओं को झटका….

रायपुर,  छत्तीसगढ़ में बिजली का नया टैरिफ इस बार तय समय एक अप्रैल से लागू नहीं हो पाया। लोकसभा चुनाव के कारण चुनाव के नतीजे आने के बाद जून में नया टैरिफ जारी होगा। इसकी तैयारी बिजली कंपनी में चल रही है।

अधिकारियों ने बताया कि इसके पहले भी वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के कारण जून और 2021 में अगस्त में नया टैरिफ जारी हुआ था। नए टैरिफ के लिए मार्च में जनसुनवाई हो चुकी है। अब सारी प्रक्रिया पूरी करने का काम नियामक आयोग में चल रहा है।

प्रदेश के करीब 50 लाख घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की बात यह है कि उनको नए सत्र में महंगी बिजली का झटका नहीं लगेगा, बाकी के उपभोक्ता वर्ग के लिए बिजली की दर बढ़नी तय मानी जा रही है। पावर कंपनी ने बिजली नियामक आयोग को भेजे गए लेखा-जोखा में नए सत्र में 3,600 करोड़ के फायदे का उल्लेख किया है। लेकिन पुराना घाटा 7,775 करोड़ की भरपाई के लिए घरेलू को छोड़ बाकी वर्ग का टैरिफ बढ़ाया जाएगा।

आयोग तय करेगा नया टैरिफ

बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, वितरण कंपनी के साथ ही उत्पादन और ट्रांसमिशन कंपनी का भी पूरा लेखा-जोखा देखने के बाद ही आयोग तय करेगा कि कंपनी को वास्तव में खर्च के लिए कितने राजस्व की जरूरत है और बिजली बेचने से कितना राजस्व मिलेगा। साथ ही, पुराना घाटा कम करने के बाद उसकी पूर्ति के लिए कितने अतिरिक्त राजस्व की जरूरत पड़ेगी। इसमें आयोग अंतर की राशि की पूर्ति के लिए तय करेगा किस वर्ग के टैरिफ में कितना इजाफा किया जाए। आयोग पुराने घाटे को एक के स्थान पर इससे ज्यादा बार में भी पूरा करने का फैसला कर सकता है। ऐसा होने से टैरिफ में कम इजाफा होगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां