SATTA; 200 से ज्यादा बैंक खातों पर पुलिस की नजर, पुणे से गिरफ्तार सटोरियों के अकाउंट से मिले 30 हजार करोड़ के लेन-देन का हिसाब

रायपुर, महादेव सट्टा एप केस में लगातार नए राजफाश हो रहे हैं। पुणे से पकड़े गए 26 आरोपियों से जब्त बैंक खाते के आधार पर जांच तेज कर दी गई है। 30 हजार करोड़ के लेन-देन का हिसाब इनके पास मिला है। अब 200 से ज्यादा बैंक खातों पर पुलिस की नजर है। बैंक से सभी खातों की जानकारी मांगी गई है। खाते किस तरह से खोले गए और कब से लेन-देन चल रहा है। 15 बैंक खातों के कनेक्शन रायपुर, दुर्ग, भिलाई के हैं। बैंक खातों की शुरुआती जांच में बड़े लेनदेन की जानकारी पुलिस को मिली है। यह लेनदेन 50 हजार रुपये से ज्यादा का नहीं होता था। अब हर दिन लाखों रुपये पर हो रहा है।

दरअसल, रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में आनलाइन सट्टा के खिलाफ रेड करने गई पुलिस को कोलकाता और गोवा का लिंक मिला था। जिसके बाद मुंबई में मौजूद रायपुर पुलिस की टीम को गोवा और कोलकाता मूव किया गया था। रायपुर, कोलकाता और गोवा तीनों जगह से 8 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुणे से 26 आरोपी पकड़े गए। इस छापामार कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में मोबाइल, लैपटाप आदि बरामद किया गया था। जब्त किए गए इलेक्ट्रानिक उपकरणों को जब सायबर टीम ने खंगालना शुरू किया तो बैंक खातों की जानकारी निकल कर सामने आई।

मुख्य सटोरियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुणे में तीन पैनल चल रहा था। रायपुर का रहने वाला पप्पू जेठवानी जिसे संचालित करता है। पुलिस को अब उसकी तलाश है। उसके अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी गई। लेकिन अब तक वह फरार है। जानकारी के अनुसार गोवा या हैदराबाद में उसके छिपे होने की सूचना पुलिस के हाथ लगी है। 11 लैपटाप, करीब 100 मोबाइल फोन, 81 एटीएम, 50 सिम कार्ड, 30 पासबुक, नौ चेक बुक, दो वाई-फाई और कैल्कुलेटर जब्त किया गया है। इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है।

पुलिस, ईडी और ईओडब्ल्यू कर रही मामले में जांच

शुरुआत में सबसे पहले दुर्ग जिले की पुलिस ने महादेव सट्टा एप को लेकर कानून कार्रवाई की थी। इंटरनेशनल कनेक्शन के चलते ईडी ने जांच करना शुरू किया। अब ईओडब्ल्यू की टीम भी इस मामले में जांच कर रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NAXALITE;108 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 44 महिला कैडर भी शामिल, 3.29 करोड़ का था ईनाम

    0 सीएम साय बोले- बस्तर में बंदूक नहीं, विश्वास की जीत रायपुर, छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोध अभियान में बुधवार (11 मार्च) को बड़ी सफलता हाथ लगी है. बस्तर…

    CRIME; रेत उत्खनन विवाद में फायरिंग,कुर्की के डर से फरार आरोपी अभाविप नेता ने किया सरेंडर,9 आरोपी पकडे जा चुके

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहड़ में अवैध रेत उत्खनन को लेकर फायरिंग और मारपीट के चर्चित मामले में लंबे समय से फरार चल…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?