तनख्वाह दस हजार…. घर में मिले 30 करोड़ रूपये

 झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार भ्रष्ट्राचार में कितनी लिप्त थी इसका अंदाजा तो तभी लग गया था जब ईडी ने हेमंत सोरेन को ही जमीन घोटाले में गिरफ्तार कर लिया था।शुक्र था कि हेमंत सोरेन पानी वाले थे सो मुख्य मंत्री पद से इस्तीफा देकर जेल गए, अरविंद केजरीवाल जैसे बेशर्म नही थे जो भारत के इतिहास में पहले व्यक्ति बन गए जो मुख्य मंत्री पद को भी जेल ले गए।

आज झारखंड में  ग्रामीण “विकास”(क्या कहने)मंत्री आलमगीर आलम( एक और मुसलमान निकल गया, अल्पसंख्यकों का देश की प्राकृतिक संसाधनों पर पहला अधिकार है)के निज सहायक(PA) के  चपरासी  के यहां जांच में 30करोड़ रूपये नगद मिले है। केंद्र सरकार के द्वारा दो हजार के नोट बंद कर देने के बाद नगद में रिश्वत केवल पांच सौ रुपए के रूप में ही लिए जा रहे है इस कारण जगह बहुत लगती है। पांच लाख रुपए रखने के लिए पहले तो पांच सौ के नोट के दस बंडल लगते है। पांच सौ का नोट 66मिली मीटर(2.59इंच) लंबा  और 150 मिलीमीटर ( 5.9इंच) की चौड़ा होता है। 

  अर्थात  बंडल  दो हजार के नोट की तुलना में पांच गुना ज्यादा जगह घेरता है। 30करोड़ रूपये के लिए पांच सौ रूपये के  छःसौ बंडल मिले है। ये रूपये भी आलमगीर आलम के यहां नहीं मिले है(वे तो नटेंगे ही कि उनको इस बात की जानकारी नहीं है)।आलमगीर के निज सचिव संजीव लाल के यहां भी नही मिले है(वे भी नटेंगे कि उनको जानकारी नहीं है)। अब बात आयेगी संजीव लाल के यहां  पंद्रह  हजार मासिक वेतन पाने वाले  घरेलू नौकर के यहां से तीस करोड़ कहां से आए। मजबूत कलेजा वाला नौकर होगा तो झूठ बोलेगा कि जब वह परिवार के साथ घर से बाहर गया था तो किसी ने फंसाने के लिए उसके घर में रख दिया(पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री की नजदीकी महिला का कथन याद हो तो) फिलहाल सच ये है कि परिस्थितियां खुद बोल रही है कि या तो पैसे ग्रामीण विकास मंत्रालय में हो रहे काम के एवज में  ठेकेदारों/अधिकारियो से लिया गया कमीशन(रिश्वत) है या फिर लोकसभा चुनाव के लिए उगाही किया हुआ फंड है। ये बात बताने की जिम्मेदारी अभी तो उस नौकर की है जिसके घर से राशि जप्त हुई है।

बताया जाता है कि ग्रामीण विकास मंत्रालय झारखंड में हो रहे बड़े पैमाने पर घोटाले की जानकारी केंद्र सरकार की जानकारी में था। केंद्र सरकार ने पत्र भेजकर आगाह भी किया था। कोई कार्यवाही नही किए परिणाम ये हुआ झारखंड के  चीफ इंजीनियर  वीरेंद्र राम 2023में धरा गए ।यहां से ईडी बैंड बाजा बारात निकाल रही है। सोरेन सरकार उन विपक्षी सरकार की मानसिकता की रही जो ये मानते है कि उनकी राज्य में सरकार होने का मतलब उनके घोटालों पर  राज्य कीजनता का भरोसा है। जनता ने उन्हे लूटने के लिए चुना है।

झारखंड, बिहार से अलग होने के बाद हर प्रकार के घोटाले का गढ़ बन चुका है। यहां का शराब घोटाला,खनिज घोटाला और जमीन घोटाला  इतना व्यापक है और पड़ोसी राज्यों को प्रलोभन देने वाला है कि ऐसा करो तो खूब पैसा आएगा। छत्तीसगढ़ तो शराब और खनिज घोटाले की पाठशाला में जाकर सीखा भी था। झारखंड और छत्तीसगढ़ में कमोबेश दोनो घोटाले में आई ए एस अधिकारी जेल में है।  झारखंड का पूर्व मुख्य मंत्री जेल में है छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य मंत्री मानसिकता बना कर रखे है।

छत्तीसगढ़ में  एक बड़ा घोटाले पीएससी घोटाले पर सीबीआई की एंट्री हो चुकी है। टोमनसिंह सोनवानी(आई ए एस) मुख्य आरोपी है। ये महोदय भी चपरासी पद के लिए लोक सेवा आयोग से परीक्षा लिवाये थे।अब समझ में आ रहा है कि क्यों कराए थे। सोनवानी तो मानकर चल रहे थे कि सरकार रिपीट होगी फिर विभाग वार घोटाले की राशि रखने के लिए आदमी चाहिए था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COURT; 25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की जमानत याचिका खारिज, पुलिस ने इनाम घोषित किया

    रायपुर, कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर को कोर्ट से झटका लगा है।…

    EOW; कोयाला घोटाले में विधायक देवेंद्र यादव, विनोद तिवारी समेत 12 को बनाया आरोपी, ईओडब्ल्यू ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान

     रायपुर, कथित कोल लेवी घोटाले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने सुमीत कपूर की विशेष अदालत में आज चार्जशीट पेश किया. 12 आरोपियों के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने 9500 पन्ने का…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात