MURDER; मां व बेटे का फांसी पर लटका मिला शव,हत्या की आशंका,इलाज के लिए घर से निकली थी महिला

अंबिकापुर, बलरामपुर जिले के सनावल थाना के पचावल गांव में मां व बेटे का फांसी पर लटका शव मिला है। मामला आत्महत्या का है या हत्या के बाद दोनों का शव फांसी पर लटकाया गया है इसकी जांच पुलिस कर रही है। घटना से जुड़े जो तथ्य सामने आए हैं उससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृतका की मां ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।पचावल गांव से लगे जंगल में सोमवार को महुआ बीनने गए ग्रामीणों ने एक महुआ के पेड़ पर महिला एवं किशोर का शव फांसी पर झूलता देखा। शव पचावल निवासी लक्ष्मी यादव (36) एवं उसके पुत्र आशीष यादव (14) की थी। मौके पर पहुंचे स्वजन ने शव को फांसी के फंदे से उतार लिया था। पुलिस जांच में पता चला कि मृतका लक्ष्मी यादव 29 अप्रैल को इलाज कराने के नाम से घर से निकली थी। वहीं उसका पुत्र आशीष यादव 27 अप्रैल को नाना के यहां जाने के नाम पर निकला था। दोनों वापस नहीं लौटे थे।

सोमवार सुबह दोनों का शव गांव के बाहर फांसी के फंदे पर झूलता मिला।स्वजन के अनुसार लक्ष्मी का मोबाइल खराब हो गया था और उससे संपर्क नहीं हुआ था।पुलिस जांच में पता चला है कि लक्ष्मी यादव अपने पति हृदय नारायण यादव की दूसरी पत्नी थी।

हृदय नारायण यादव की पहली पत्नी से दो बच्चे थे, जिनमें छोटे बेटे ने पिछले वर्ष फांसी लगा ली थी। बड़े बेटे का विवाह एक माह पूर्व हुआ है। फांसी पर झूलता मिला आकाश लक्ष्मी यादव का बड़ा बेटा था। उसका छोटा बेटा 10 वर्ष का है जो अपने नाना-नानी के पास था। मृतका की मां मानमति यादव का कहना है कि उसकी पुत्री एवं दामाद का पहले से विवाद चल रहा था। दामाद उसके चरित्र पर संदेह करता था। दामाद ने फोन कर कहा था कि वह उसकी हत्या कर देगा।

मानमति ने कहा कि दोनों की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। मानमति ने कहा कि लक्ष्मी स्वयं आत्महत्या कर सकती है, वह बच्चे को फांसी के फंदे पर नहीं लटका सकती। साक्ष्य छिपाने के लिए लड़के की भी हत्या कर दोनों के शवों को लटका दिया गया है। सनावल थाना प्रभारी अजय साहू ने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पता चल सकेगा कि उनकी मौत की कारण क्या है? मृतका की मां ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COURT; 25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की जमानत याचिका खारिज, पुलिस ने इनाम घोषित किया

    रायपुर, कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर को कोर्ट से झटका लगा है।…

    EOW; कोयाला घोटाले में विधायक देवेंद्र यादव, विनोद तिवारी समेत 12 को बनाया आरोपी, ईओडब्ल्यू ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान

     रायपुर, कथित कोल लेवी घोटाले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने सुमीत कपूर की विशेष अदालत में आज चार्जशीट पेश किया. 12 आरोपियों के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने 9500 पन्ने का…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात