MURDER; धारदार हथियार से पति-पत्नी और बच्चे की जघन्य हत्या, हत्यारों का अता-पता नहीं

बिलासपुर, कोरबा जिले के ग्राम कुकरीचोली में जघन्य हत्या का मामला सामने आया है। उरगा थाना अंतर्गत ग्राम कुकरीचोली में निवासरत रजक परिवार में पति पत्नी और बच्चे की बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात हत्या कर दी गई है। आज सुबह गांव वालों को घटना का पता चला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। उरगा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले में जांच कर रही है।

शरीर पर धारदार हथियार के निशान हैं। मृतक जयराम धोबी 27 वर्ष जो ठेकेदारी का कार्य करता था, उसके साथ उसकी पत्नी सुजाता व मासूम बच्ची जयसीका की लाश उसके घर के अंदर मिली है। घटनास्थल पर उरगा पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंच जांच कर रही है।घर के फर्श पर पड़ा मिला जयराम बोधी का शव, खून से लथपथ शव को देखकर आशंका जताई जा रही है की धारदार हथियार से पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया गया।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर एक खून से लथपथ टंगिया पुलिस ने बरामद किया है। जयराम के अन्य स्वजन भी मकान के ही अन्य कमरे में रात को थे। उनका कहना है कि सुबह काफी देर तक जब जयराम के कमरे से कोई आवाज नहीं आई तब उन्होंने दरवाजा खटखटाया पर इसके बाद भी कुछ हलचल नहीं हुई तब जाकर दरवाजे को धक्का देकर खोला गया। स्वजनों की माने तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसकी वजह से यह मामला और उलझ गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; भ्रष्टाचार के मामले में मौत के बाद बरी हुए सब-रजिस्ट्रार…

    बिलासपुर. हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के मामले में दोषी ठहराए गए तत्कालीन दुर्ग सब-रजिस्ट्रार आरके नेताम की सजा और दोषसिद्धि रद्द कर दी है. जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल ने…

    CRIME; युवती पर एसिड अटैक का खुलासा, 8 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार, कथित प्रेमी ने रची थी साजिश

     दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद शहर के सिंचाई कॉलोनी क्षेत्र में युवती पर हुए एसिड अटैक के मामले का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात