सीएम बोले-विज्ञान महाविद्यालय रायपुर को ‘छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस‘ के रूप में विकसित किया जाएगा

0 महाविद्यालय में ई-लाइब्रेरी की स्थापना की घोषणा, ऑडिटोरियम के नाम में शासकीय नागार्जुन स्नात्तकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का नाम भी शामिल किया जाएगा, मुख्यमंत्री की साझा किए छात्र जीवन के संस्मरण

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय रायपुर को ‘छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस‘ के रूप में विकसित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस महाविद्यालय के ‘हीरक जयंती समारोह‘ में छात्रों और कॉलेज के प्राचार्य के आग्रह पर यह घोषणा करते हुए कहा कि माता-पिता, मातृभूमि और गुरुओं के ऋण से उऋण नहीं हुआ जा सकता। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल स्वयं इस कॉलेज के छात्र रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज को ‘छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस‘ के रूप में विकसित करने के लिए राज्य शासन के स्तर से हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों की मांग पर इस महाविद्यालय में ई-लाइब्रेरी की स्थापना की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आज इस ऑडिटोरियम में कॉलेज का हीरक जयंती समारोह आयोजित हो रहा है, यह ऑडिटोरियम पंडित दीनदयाल जी के नाम पर है, चूंकि इसके लिए जमीन साइंस कालेज से दी गई थी, इसलिए ऑडिटोरियम के नाम में शासकीय नागार्जुन स्नात्तकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का नाम भी शामिल किया जाएगा।

सीनियर विद्यार्थियों का जुड़ाव प्रेरणादायक
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मैं देखता हूं कि कौन-कौन यहाँ से पढ़ कर निकले हैं तो गर्व होता है। उन्होंने डॉ. दाबके और डॉ.आर.एस. गुप्ता के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उम्र के इस पड़ाव में भी अपने महाविद्यालय से इनका जुड़ाव प्रेरणा दायक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरी में रहे मित्रों को रिटायर होते देखता हूं, तो लगता है कि जैसे हम भी सीनियर सिटीजन हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा की नई पीढ़ी के लोग से मिलता हूँ, तो लगता है कि अभी भी मैं जवान हूं। इस महाविद्यालय से निकले छात्र, छात्र-संघ के अध्यक्ष, पुलिस अधिकारी, वन विभाग में, बैंक में, आईएएस, आईपीएस रहे और उन्होंने इस महाविद्यालय का नाम रोशन किया। स्वागत भाषण साइंस कॉलेज के एल्युमनी के समन्वयक अनिल पुसदकर ने दिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ.पी.सी. चौबे ने प्रारंभ में महाविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी।


कार्यक्रम में इस कॉलेज के भूतपूर्व छात्र और वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, पदमश्री सम्मान से सम्मानित डॉ. ए.टी.के. दाबके, वर्ष 1948 में कॉलेज के प्रथम बैच के छात्र रहे डॉ. आर.एस. गुप्ता सहित विद्या भूषण शुक्ला, अनिल पुसदकर, अंजय शुक्ल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित थे।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई