NAXALITE;घर-घर माओवादी, जंगल से 14 नक्सली गिरफ्तार, 11 पर था 41 लाख का इनाम

जगदलपुर, बस्तर के बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 12 म़़ई 24 को डीआरजी बीजापुर एवं थाना गंगालूर की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर मुतवेंडी- पीड़िया की ओर निकली थी। अभियान से वापसी के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा पीड़िया- मुतवेंडी के मध्य जंगल से विस्फोटक एवं भाकपा नक्सली संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री के साथ 14 नक्सलियों को पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर अपना नाम रेनु कोवासी मिलिट्री कंपनी नंबर 2 पीपीसीएम ईनाम 8 लाख, मंगली अवलम गंगालूर एरिया कमेटी एसीएम ईनाम 8 लाख, बिच्चेम उईका गंगालूर एरिया कमेटी एसीएम ईनाम 5 लाख, शर्मिला कुरसम गंगालूर एरिया कमेटी सदस्या इनाम 5 लाख, लक्ष्मी ताती गंगालूर एरिया कमेटी सदस्या इनाम 5 लाख, बबीता हेमला मिलिट्री कंपनी नंबर 2 पीएम इनाम 2 लाख, सावित्री पूनेम मिलिट्री कंपनी नंबर 2 पीएम ईनाम 2 लाख, मैनू ओयाम ऊर्फ लच्छू डिविजन टेलर टीम ईनाम 2 लाख, पायकी माड्वी मिलिट्री कंपनी नंबर 2 सदस्य 2 लाख, टोकलू माड़वी गंगालूर एलओएस सदस्य ईनाम 1 लाख, सन्नू लेकाम डीएकेएम़़एस अध्यक्ष पीड़िया इनाम 1 लाख, बिच्चेम कुंजाम मिलिशिया प्लाटून सदस्य, लखू पूनेम जीआरडी कमांडर, पाण्डू मुचाकी मिलिशिया डिप्टी कमांडर होना बताया।

पकड़े गए नक्सली मिलिट्री कंपनी नंबर 2 एवं गंगालूर एरिया कमेटी के अंतर्गत सक्रिय होकर कार्यरत है। नक्सलियों से पूछताछ कर मार्ग में आइइडी प्लांट करने के लिए छुपाए गए 4 नग टिफीन बम, 2 नग कुकर बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, जिलेटीन स्टीक एवं प्रतिबंधित भाकपा नक्सल संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री, गैती, फावड़ा, सब्बल, पटाखा बरामद किया गया।नक्सलियों के द्वारा पुलिस पार्टी को बड़ा नुकसान पहुचाने की नीयत से पीड़िया- मुतवेंडी मार्ग पर आइइडी प्लांट करने की योजना थी। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध थाना गंगालूर में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प करके भैरमगढ़ एरिया कमेटी में प्रतिबंधित संगठन के 02 माओवादियों बेचापाल पंचायत डीएकेएमएस सदस्य मोतीराम कुंजाम पिता स्व बोदा कुंजाम,बेचापाल पंचायत सीएनएम सदस्य राजेश ओयाम पिता सुक्कू ओयाम ने दिनांक 13 मई को डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; बेटे को डिप्टी कलेक्टर बनाने CGPSC के पूर्व सचिव ने की पेपर लीक, ​हाई कोर्ट बोला ये हत्या से भी बड़ा अपराध

    बिलासपुर, छत्तीसगढ पीएससी 2021में हुए पेपर लीक एवं भर्ती घोटाले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व सचिव, सेवानिवृत्त आईएएस जीवन किशोर ध्रुव की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है।…

    CRIME; गृहमंत्री के इलाके के बच्चे भूखे-प्यासे मिले, 16 में से 7 नाबालिग, काम दिलाने के नाम पर ले गए थे राजधानी ………..

    दुर्ग, छत्तीसगाढ के दुर्ग जिला मुख्यालय के बस स्टैंड पर पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन और विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 बच्चों को…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र