COWSHED; अंबिकापुर सहित बिलासपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, नारायणपुर और जशपुर जिलों में 40 नए गौधाम स्थापना की मंजूरी

रायपुर, पशुधन विकास विभाग ने गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और बेहतर देखभाल के लिए गौधाम योजना के अंतर्गत प्रदेश में 40 और नए गौधाम की स्थापना के लिए मंजूरी प्रदान की है। राज्य सरकार की इस पहल से गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और बेहतर देखभाल के साथ-साथ आवश्यक अधोसंरचना विकसित करने की दिशा में सहायक होगी।

पशुधन विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सरगुजा जिले के श्री विश्वनाथ गोविंद ग्राम पंचायत अंबिकापुर सहित बिलासपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, नारायणपुर और जशपुर जिलों में गौधाम स्थापना की स्वीकृति दी गई है।

आदेश में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि गौधाम स्थापना पर होने वाला समस्त व्यय योजना के प्रावधानों के अनुरूप राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड, रायपुर से प्राप्त राशि से किया जाए। इसके साथ ही गौधाम में गौवंशीय पशुओं के विस्थापन से पहले सभी आवश्यक अधोसंरचनात्मक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें पर्याप्त पशु शेड, पानी, बिजली और फेंसिंग सहित पशुओं की सुरक्षा एवं देखभाल से जुड़ी जरूरी सुविधाएं शामिल हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGSDC; गर्मी के साथ धान की सिंचाई से छत्तीसगढ में बिजली आपूर्ति व्यवस्था हांफने लगी, यूपी से खरीदी बिजली

    *देशभर में बढ़ी बिजली की मांग के बीच छत्तीसगढ़ में पीक आवर्स में बढ़ रहा दबाव रायपुर, पूरे देश में बिजली की मांग बढ़ने के कारण छत्तीसगढ में भी विद्युत…

    NAXALITE; डिप्टी सीएम विजय शर्मा की हिदायत-नक्सल प्रकरणों की वापसी के लिए 15 दिनों में जिला समितियों की बैठक करें

    *गंभीर अपराध, जनहानि और यूएपीए से संबंधित मामलों को छोड़कर अन्य पात्र प्रकरणों की वापसी पर जोर* रायपुर, उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज महानदी भवन, नवा…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा