IAS ; छत्तीसगढ़ में चार IAS अफसरों की पदोन्नति, सुबोध सिंह और निहारिका बारिक बने ACS

रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्था से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह को पदोन्नत कर अपर मुख्य सचिव बना दिया गया है। वहीं, प्रमुख सचिव गृह एवं जेल विभाग निहारिका बारिक को भी प्रमोशन मिला है। उन्हें अपर सचिव गृह एवं जेल विभाग के पद पर पदोन्नत किया गया है।

सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 1997 बैच के दो वरिष्ठ आईएएस अफसरों को पदोन्नति दी गई है। इनमें सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक शामिल हैं। दोनों अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।

सुबोध कुमार सिंह को मिली कई अहम जिम्मेदारियां

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे सुबोध कुमार सिंह अब मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के रूप में काम करेंगे। इसके अलावा उन्हें नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में प्रमुख आवासीय आयुक्त की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।सुबोध कुमार सिंह को ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव का दायित्व भी दिया गया है। इसके साथ ही वे छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इस तरह पदोन्नति के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय के साथ-साथ ऊर्जा विभाग और बिजली कंपनियों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी।

निहारिका बारिक भी बनीं अपर मुख्य सचिव

वहीं, गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक को भी पदोन्नत कर अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। पदोन्नति के बाद भी वे गृह एवं जेल विभाग की जिम्मेदारी संभालती रहेंगी। गृह विभाग प्रदेश की कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन और जेल व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण कामकाज देखता है। ऐसे में इस विभाग में उनकी जिम्मेदारी बरकरार रहना प्रशासनिक दृष्टि से अहम है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए दो आदेश

चार IAS अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने 19 नवंबर को दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के जरिए अधिकारियों के पदोन्नति संबंधी निर्णय के साथ उनकी नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गई हैं। छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ IAS अधिकारियों की इस पदोन्नति को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव बने रोहित यादव
2002 बैच के आईएएस रोहित यादव प्रमुख सचिव वित्त विभाग के साथ-साथ जनसंपर्क विभाग की भी जिम्मेदारी संभालेंगे. बता दें कि रोहित यादव प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद पीएमओ से वापस आए थे, वे रायपुर समेत कई जिलों के कलेक्टर रह चुके हैं.

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव बने डा कमलप्रीत

आईएएस डा कमलप्रीत सिंह अब सचिव स्कूल शिक्षा विभाग से पदोन्नत होकर प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग बनेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACTION; PMGSY सड़कों में 19 करोड़ की गड़बड़ी, 13 इंजीनियर सस्पेंड, 5.50 करोड़ की वसूली और FIR की तैयारी

    जगदलपुर, बस्तर के नक्सल प्रभावित गांवों तक विकास पहुंचाने के नाम पर सरकारी खजाने से करोड़ों रुपए खर्च होते रहे, लेकिन जिन गांवों को सड़क मिलनी थी, वहां सड़कें जमीन…

    SCHOOL; स्कूलों के निजीकरण के मुद्दे पर सरकार की सफाई- विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शासन के पास रहेगा

    *छत्तीसगढ़ के 207 इग्नाइट विद्यालयों में पीपीपी मॉडल से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रस्ताव* *सरकार ने कहा- वर्तमान विद्यार्थियों की निःशुल्क शिक्षा रहेगी जारी, गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चों…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत