POSTAL; डाक जीवन बीमा की सेवाएं नौ दिन रहेंगी बाधित, 25 नवंबर को नए सिस्टम का होगा रोलआउट

0 पूर्व-रोलआउट प्रक्रिया के तहत 16 से 24 नवंबर तक सेवाओं पर अस्थायी रोक

रायपुर, डाक जीवन बीमा (Postal Life Insurance–PLI) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (Rural Postal Life Insurance–RPLI) की सेवाएं नई बीमा प्रबंधन प्रणाली लागू करने की प्रक्रिया के तहत 16 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक अस्थायी रूप से बाधित रहेंगी। इन सेवाओं की नई बीमा प्रबंधन प्रणाली (Insurance Management Solution–IMS) का रोलआउट 25 नवंबर 2026 को किया जाना प्रस्तावित है।

डाक विभाग, भारत सरकार, संचार मंत्रालय के अंतर्गत निदेशालय डाक जीवन बीमा, नई दिल्ली द्वारा जारी अधिसूचना क्रमांक F.No.56-14/2025-LI (IMS 2.0), दिनांक 12 नवंबर 2026 के अनुपालन में रायपुर संभाग के डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा पॉलिसीधारकों को यह सूचना दी गई है।

नई प्रणाली लागू करने से पहले आवश्यक तकनीकी एवं अन्य पूर्व-रोलआउट गतिविधियां (Pre-Rollout Activities) पूरी की जाएंगी। इस प्रक्रिया के चलते निर्धारित अवधि के दौरान संबंधित बीमा सेवाएं अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगी। डाक विभाग ने पॉलिसीधारकों से अपील की है कि वे सेवाओं में संभावित व्यवधान को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक बीमा संबंधी कार्य समय रहते पूरा कर लें।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EC; विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत निर्वाचक नामावली की प्रारूप सूची प्रकाशित, प्रदेश में 1.90 करोड़ मतदाता

    रायपुर, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में चलाए जा रहे निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027) के तहत 12 नवम्बर को…

    RAILWAY; पेंशनभोगियों के लिए रायपुर रेल मंडल के 7 स्टेशनों पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट शिविर

    रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल द्वारा पेंशनभोगियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) शिविरों…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत