POLITICS; खरगे की फटकार के बाद भी नहीं बदले अधीर रंजन के सुर, बोले- मैं ममता को कांग्रेस खत्म करने नहीं दूंगा

कोलकाता, एजेंसी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने एक बार फिर निशाना साधा है। अधीर रंजन ने कहा कि वो किसी ऐसे व्यक्ति के पक्ष में नहीं बोल सकते जो राज्य में उन्हें और उनकी पार्टी को राजनीतिक रूप से खत्म करना चाहता है।

अधीर रंजन की टिप्पणी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उस बयान के कुछ घंटों बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा विरोधी गठबंधन के सत्ता में आने की स्थिति में बनर्जी इंडी गठबंधन का हिस्सा होंगी या नहीं, इस पर निर्णय लेने वाले चौधरी कोई नहीं हैं।

खरगे के बयान के बारे में पूछे जाने पर अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “मैं किसी ऐसे व्यक्ति के पक्ष में नहीं बोल सकता जो मुझे और बंगाल में हमारी पार्टी को राजनीतिक रूप से खत्म करना चाहता है। यह प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की लड़ाई है। मैंने उनकी ओर से बात की है।”

सीएम ममता पर भरोसा नहीं किया जा सकता- अधीर

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मेरा ममता से कोई व्यक्तिगत शिकायत नहीं है लेकिन मैं उनकी राजनीतिक नैतिकता पर सवाल उठाता हूं। ममता बनर्जी की इस टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कि वह बाहर से इंडी गठबंधन सरकार का समर्थन करेंगी और अधीर रंजन ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं किया जा सकता है और वह भाजपा के साथ जा सकती हैं।

दूसरी ओर खरगे ने कहा कि ममता बनर्जी गठबंधन के साथ हैं। उन्होंने हाल ही में कहा है कि वह सरकार में शामिल होंगी, इसका फैसला अधीर रंजन चौधरी नहीं करेंगे और अगर वो नहीं मानेंगे, वह बाहर जायेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर बोले मंत्री खुशवंत साहेब-कांग्रेस परिवार और समाज को बांटने की राजनीति कर रही

    0 भाजपा के बड़े नेता सरकार से नाराज! डॉ. चरणदास महंत बोले- मंत्री कंबल ओढ़कर घी पी रहे, रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त बड़ा उलटफेर हुआ, जब कैबिनेट…

    CM; महाराजा अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जीवनी पाठ्यक्रम में भी शामिल होगी

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन एवं दशम…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर