ACCIDENT; मजदूरों से भरी पिकअप खाई में गिरी,19 की मौत

कवर्धा, सोमवार को कबीरधाम जिले में भीषण सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 18 महिला व एक पुरुष शामिल है। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल है। हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी के पास हुआ है। सभी ग्राम सेमहारा के रहने वाले थे, जो तेंदूपत्ता तोड़कर पिकअप वाहन से वापस आ रहे थे।

कुकदुर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ब्रेक फैल होने से पिकअप वाहन बंजारी घाट बाहपानी के मोड़ के पास 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा। ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई। ड्राइवर दिनेश से घटना को लेकर पुलिस जानकारी ले रही है। इस हादसे में मौके पर 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोगों ने कुकदूर के सरकारी अस्पताल में उपचार दौरान दम तोड़ दिया।कुकदूर थाना से मिली जानकारी अनुसार पिकअप में 36 लोग सवार थे। ये सभी लोग जंगल गए थे और तेंदूपत्ता तोड़कर वापस आ रहे थे। तभी मोड़ के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सीधे नीचे खाई में जा गिरा। घटना सोमवार दोपहर 1.45 बजे की थी।

वाहन के नीचे गिरने के बाद लोगों की चीख पुकार मच गई। आसपास से गुजरने वाले लोगों ने मदद कर सभी को बाहर निकाला और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद कुकदूर पुलिस की पूरी टीम मौके पर पहुंची। वहीं मामले को जिला प्रशासन व पुलिस ने संज्ञान लिया।

मौके पर जिला मुख्यालय से भी टीम भेजी गई। घटना के बाद जानकारी मिलते ही पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने घटना में मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए तत्कालिक 10-10 हजार रूपय की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। जिस सड़क में यह हादसा हुआ है, वह प्रधानमंत्री सड़क में आती है। ये कुई से होते हुए नेऊर और रुकमीदादर को जोड़ती है। इसके बाद मध्य प्रदेश शुरू हो जाता है। घटना स्थल सुदुर वनांचल व पहाड़ी क्षेत्र में आता है। यहां पर मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं करता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; बेटे को डिप्टी कलेक्टर बनाने CGPSC के पूर्व सचिव ने की पेपर लीक, ​हाई कोर्ट बोला ये हत्या से भी बड़ा अपराध

    बिलासपुर, छत्तीसगढ पीएससी 2021में हुए पेपर लीक एवं भर्ती घोटाले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व सचिव, सेवानिवृत्त आईएएस जीवन किशोर ध्रुव की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है।…

    CRIME; गृहमंत्री के इलाके के बच्चे भूखे-प्यासे मिले, 16 में से 7 नाबालिग, काम दिलाने के नाम पर ले गए थे राजधानी ………..

    दुर्ग, छत्तीसगाढ के दुर्ग जिला मुख्यालय के बस स्टैंड पर पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन और विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 बच्चों को…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र