CSIR-UGC NET; अब 27 मई तक करें यूजीसी नेट के लिए आवेदन, NTA ने बढ़ाई आखिरी तारीख

नई दिल्ली, सीएसआइआर-यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने CSIR-UGC की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के जून 2024 सत्र में सम्मिलित होने के लिए आवेदन की आखिरी तारीखों बढ़ा दिया है। एजेंसी द्वारा मंगलवार, 21 मई को जारी विज्ञप्ति के अनुसार उम्मीदवार अब इस परीक्षा के लिए 27 मई (रात 11.50 बजे) तक पंजीकरण कर सकेंगे। इसी अवधि तक उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा शुल्क भी भरना होगा। इसके बाद उम्मीदवार 29 से 31 मई तक अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे।

बता दें कि NTA ने CSIR-UGC NET जून 2024 के लिए अधिसूचना जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया 1 मई से शुरू की थी, जो कि मंगवलार, 21 मई को समाप्त होने जा रही थी। हालांकि, एजेंसी ने आवेदन की तिथियों को एजेंसी 6 दिनों के लिए बढ़ा दिया है।

ऐसे करें आवेदन

ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक CSIR-UGC NET जून 2024 के लिए अपना पंजीकरण नहीं किया है, वे NTA द्वारा इस परीक्षा के लिए लॉन्च किए गए विशेष पोर्टल, csirnet.nta.ac.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कर सकेंगे। हालांकि, आवेदन से पहले उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए जारी किए गए इंफॉर्मेशन बुलेटिन को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।

बता दें कि UGC द्वारा हाल ही में किए गए PhD दाखिले के नियमों में संशोधन के बाद उम्मीदवारों को सम्बन्धित विषयों में शोध कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए CSIR-UGC NET की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। इससे पहले इस परीक्षा से CSIR के विषयों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) प्राप्त करने और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए पात्रता प्राप्त करने हेतु ही इस परीक्षा में सम्मिलित होना होता था। ऐसे में उम्मीदवारों को अब CSIR-UGC NET जून 2024 आवेदन के दौरान अपनी सम्बन्धित कटेगरी का चुनाव करना होगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PET; राज्य के कालेजों में बीई, बीटेक में प्रवेश के लिए परीक्षा 14 मई को

    रायपुर, राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग कालेजों में बीई, बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी एवं डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नोलॉजी (पीईटी) में प्रवेश के लिए व्यापमं द्वारा 14 मई को…

    UGC; देश की इन 32 यूनिवर्सिटियों को यूजीसी ने बताया फर्जी, कहीं आप एडमिशन लेकर फंस तो नहीं गए?

    0 दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ में एक भी नहीं नईदिल्ली, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश में चल रहे फर्जी विश्वविद्यालयों को लेकर बड़ा खुलासा किया…

    You Missed

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर