ACTION; छत्‍तीसगढ़ संस्कृत बोर्ड की मेरिट सूची में गड़बड़ी,परीक्षा प्रभारी निलंबित, सचिव हटाई गई

 रायपुर, स्कूल शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम (बोर्ड) रायपुर की प्रवीण्य सूची में गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की है। बोर्ड की सचिव को हटाया गया है। परीक्षा प्रभारी को निलंबित किया गया है। कंप्यूटर आपरेटर व लिपिक की बर्खास्तगी की गई है।

प्रारंभिक जांच के बाद बोर्ड की सचिव अलका दानी की प्रतिनियुक्ति खत्म कर उन्हें शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गरियाबंद में पदस्थ कर दिया गया है। संस्कृत बोर्ड के सचिव पद का जिम्मा शिक्षा संभाग रायपुर के संयुक्त संचालक राकेश पांडेय को सौंपा गया है। उन्होंने कार्यभार भी संभाल लिया है।

परीक्षा प्रभारी रहे सहायक संचालक भी निलंबित

परीक्षा प्रभारी रहे सहायक संचालक लक्ष्मण प्रसाद साहू को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय, बस्तर तय किया गया है। बोर्ड में कलेक्टर दर में कार्यरत स्टेनो, डाटा एंट्री आपरेटर संतोष ठाकुर और लिपिक परमेश्वर दयाल चौबे को बर्खास्त किया गया है। मामले में परीक्षा से संबंधित प्राप्त शिकायतों की प्रक्रिया के संबंध में जांच समिति का गठन किया गया है। इनमें आईएएस व माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित हुई है।

अन्य सदस्यों में शिक्षा संभाग बिलासपुर के संयुक्त संचालक आरपी आदित्य और रायपुर के डीईओ डा. विजय कुमार खंडेलवाल को शामिल किया गया है। यह समिति एक सप्ताह के भीतर अपना जांच प्रतिवेदन शासन को सौंपेगी।

बिना परीक्षा के ही मोहनमती बन गई टापर

बोर्ड ने कक्षा पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष नौवीं से उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष 12वीं तक का वर्ष 2024 का परीक्षा परिणाम 15 मई को घोषित किया गया था। परीक्षा परिणाम के साथ कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं की अस्थायी प्रावीण्य सूची जारी की गई थी। इनमें 10वीं में तीसरे नंबर पर टापर मोहनमती का नाम है।

मोहनमती को खरसिया स्थित दीपांशु संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औरदा (रायगढ़) से पढ़ाई की बात बताई गई। मोहनमती का रिजल्ट 83.71 बताया गया है, जबकि यह परीक्षा में बैठी ही नहीं थीं। बाद में प्रावीण्य सूची निरस्त कर दी गई।बोर्ड की सचिव अलका दानी ने आयोजित वर्ष 2024 के मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित की थी। परीक्षा परिणाम 96.35 प्रतिशत रहा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा