COAL SCAM;पूर्व CM बघेल की उप सचिव सौम्या को HC ने जमानत देने से किया इन्कार, जेल में है बंद

बिलासपुर,  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल स्कैम और मनी लांड्रिंग मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया को हाई कोर्ट से झटका लगा है। मामले की सुनवाई के बाद जस्टिस एनके व्यास की सिंगल बेंच ने उन्हें अंतरिम जमानत देने से इन्कार कर दिया है। सौम्या की जमानत अर्जी पर हाई कोर्ट ने ईडी से भी जवाब मांगा था। सौम्या ने बच्चों की परवरिश के आधार पर हाई कोर्ट में जमानत आवेदन दायर की थी। मामले की अगली सुनवाई 10 जून के बाद होगी।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान करोड़ों के कोयला घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया को मनी लांड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से सौम्या चौरसिया रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। इससे पहले कोयला घोटाला और मनी लांड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने गलत तथ्य पेश करने के लिए सौम्या पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया था।

EOW की रिमांड पर है सौम्या एवं रानू

छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 540 करोड़ रुपये के कथित कोयला घोटाले का खुलासा किया था। ईडी के प्रतिवेदन के आधार पर एसीबी, ईओडब्ल्यू भी मामले की जांच कर रही है। कुछ दिनों पहले ईओडब्ल्यू ने निलंबित आइएएस रानू साहू और पूर्व सीएम की उप सचिव सौम्या चौरसिया को चार दिनों की रिमांड पर ली थी

 एफआईआर में कहा गया है कि वरिष्ठ नौकरशाहों, व्यापारियों, नेताओं और बिचौलियों से जुड़े एक सिंडिकेट द्वारा राज्य में परिवहन किए गए कोयले के लिए 25 रुपये प्रति टन के हिसाब से अवैध शुल्क की वसूली की जा रही थी। व्यवसायी सूर्यकांत तिवारी इस घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता हैं। ईडी ने कोयला घोटाले की जांच शुरू की थी और 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया था। ईडी ने 222 करोड़ की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया था। सूर्यकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया, समीर विश्नोई जैसे राज्य सरकार के पदाधिकारी और राज्य खनन अधिकारी शामिल हैं। उगाही की गई राशि के हिस्सेदारी सूर्यकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया के निर्देशानुसार किया जाता था।

 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; रेत लदे हाईवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम,अवैध ढुलाई का दुष्परिणाम

    रायपुर, राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर के गोबरा नवापारा में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने एक अज्ञात व्यक्ति को अपनी चपेट में…

    CRIME; LPG की किल्लत के बीच गैस एजेंसी में तैनात बाउंसर ने ग्राहक को पीटा

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई के गैस एजेंसियों में अब गैस एजेंसी के संचालक बाउंसर तैनात करने लगे हैं। इस बीच खुर्सीपार इलाके में स्थित शताक्षी गैस…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम