ELECTION;आज शाम से थम जाएगा देश भर में चुनावी शोर, एक जून को होगा अंतिम चरण का मतदान

 *16 मार्च को आम चुनाव की घोषणा के बाद से शुरू हुआ था यह चुनावी शोर, आठ राज्यों की 57 सीटों पर होना है मतदान, इसमें पीएम मोदी की सीट वाराणसी भी शामिल

    नई दिल्ली, आम चुनावों की घोषणा के साथ ही 16 मार्च से देश भर में शुरू हुआ चुनावी शोर अब आज शाम यानी 30 मई को शाम पांच बजे से थम जाएगा। इसके साथ लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार भी समाप्त हो जाएगा। जिसके लिए एक जून को मतदान होना है। इस दौरान आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों के लिए मतदान होगा।

    अंतिम चरण के इस चुनाव में जिन प्रमुख सीटों पर मतदान है, उनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट, जहां से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी मैदान में है और बिहार की पाटलिपुत्र सीट भी शामिल है, जहां से लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती चुनाव मैदान में है।

    इस बीच सातवें और अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के लिए बाकी बचे घंटों में प्रचार को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक रखी है। भाजपा और कांग्रेस पार्टी ने अपने सभी स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार रखा है। अंतिम चरण का यह चुनाव वैसे भी भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन और कांग्रेस की अगुवाई में वाले आइएनडीआइए गठबंधन दोनों के लिए ही काफी अहम है।

    सबसे रोचक चुनावी मुकाबला पंजाब में

    2019 में आठ राज्यों की इन 57 सीटों में एनडीए ने 32 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि यूपीए ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की थी। बाकी सीटों पर दूसरे दलों ने जीत हासिल की थी। फिलहाल दोनों ही गठबंधनों ने इस बार अपनी जीत के आंकड़ों को बढ़ाने के लिए ताकत लगाए हुए है। हालांकि इस बार सबसे रोचक चुनावी मुकाबला पंजाब में देखने को मिल रहा है, जहां चार प्रमुख दल यानी आप, भाजपा, कांग्रेस व अकाली दल मैदान में है।

    सभी इस बार अलग-अलग चुनाव लड़ रहे है। गौरतलब है कि सात चरणों के लोकसभा चुनाव की शुरूआत वैसे तो 16 मार्च को चुनावों की घोषणा के साथ ही हुई थी, जिसमें पहले चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल को हुआ था, जबकि दूसरे चरण के लिए मतदान 26 अप्रैल, तीसरे चरण के मतदान सात मई को, चौथे चरण के लिए मतदान 13 मई को, पांचवें चरण के लिए मतदान 20 मई को और छठे चरण के लिए मतदान 25 मई को हुआ था।

    अंतिम चरण में इन राज्यों में है चुनाव

    अंतिम चरण में जिन राज्यों में एक जून को मतदान होगा, उनमें बिहार की आठ, हिमाचल प्रदेश की चार, झारखंड की तीन, ओडिशा की छह, पंजाब की 13, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की नौ और केंद्र शासित चंडीगढ़ की एक सीट शामिल है।

    निर्वाचन आयोग भी सतर्क

    छठ चरणों का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के बाद निर्वाचन आयोग का पूरा जोर सातवें चरण के चुनाव को भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर है। जिसे लेकर वह पूरी ताकत से जुटी हुई है। आयोग इस दौरान हर दिन की चुनावी गतिविधियों पर पूरी नजर रख रहा है। साथ ही चुनाव के दौरान फैलाने जाने वाले दुष्प्रचारों को लेकर न सिर्फ सतर्क है बल्कि ऐसे झूठ की तुरंत हकीकत भी सामने ला रहा है। इस बीच आयोग ने पर्यवेक्षकों को भी अतिरिक्त सतर्क रहने का सुझाव दिया है।

  1. Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; राज्य में वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन, 50 हजार वनवासी परिवार कानूनी हक से वंचित, राष्ट्रपति को नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने लिखा पत्र

    0 राज्य के 1.58 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र पर आदिवासियों के बजाय ठेकेदारों का कब्जा रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत…

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…