RAID;पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट आफिसर गिरफ्तार

अंबिकापुर, एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर की टीम ने गुरुवार को अंबिकापुर के पासपोर्ट कार्यालय में ₹8000 की रिश्वत लेते जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट आफिसर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपित संकट मोचन राय पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर रिश्वत ले रहा था। रिश्वतखोरी के विरुद्ध अंबिकापुर एंटी करप्शन ब्यूरो टीम की 10 दिन के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के दोलंगी निवासी इसरार अंसारी सहित कुल चार लोगों ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए अंबिकापुर के प्रधान डाकघर के बगल में स्थित पासपोर्ट कार्यालय में आवेदन किया था। यहां पदस्थ जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट आफिसर संकट मोचन राय द्वारा इनका कार्य नहीं किया जा रहा था।

पिछले एक माह से आवेदक कार्यालय आ रहे थे लेकिन उनका पासपोर्ट वेरिफिकेशन नहीं हो रहा था। जब इन्होंने अधिकारी से संपर्क किया तो उन्होंने प्रति व्यक्ति तीन – तीन हजार रिश्वत की मांग की। आवेदक राशि देने के बजाय उसे रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कराना चाह रहे थे, इसलिए रिश्वत मांगने संबंधी शिकायत एसीबी के अंबिकापुर स्थित कार्यालय में की गई।

एसीबी के अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं और अधिकारी के बीच बातचीत का आडियो सुना। पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि के बाद कार्रवाई की योजना बनाई गई। आवेदक इसरार अंसारी ने बताया कि जब उन्होंने 3000 के बदले प्रति व्यक्ति 2000 रुपये देने सहमति दी, तब जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट आफिसर ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन करने का वादा किया। इस आधार पर एसीबी के अधिकारियों ने केमिकल लगे 8000 के नोट देकर आवेदक को अंबिकापुर के पुराना बस स्टैंड स्थित प्रधान मुख्य डाकघर के बगल में पासपोर्ट कार्यालय भेजा।

कार्यालय में अधिकारी ने जैसे ही 8000 रुपये की रिश्वत ली, पहले से मुस्तैद एसीबी के अधिकारी कर्मचारियों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्यालय में ही सारी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद एसीबी की टीम ने अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है।लगभग 10 दिन पहले एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने अंबिकापुर के नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय में दबिश देकर रिश्वत लेते दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया था।  

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, झांसी-ललितपुर हाईवे पर ट्रक में घुसी कार, बागेश्वर धाम से लौट रहे थे..

    रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव बुधवार को उत्तर प्रदेश में एक सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब वे…

    POLICE; 6000 रु. का चालान काटा तो लाइनमेन ने कर दी थाने की बत्ती गुल, बिजली कर्मचारी ने पुलिस से ऐसे लिया बदला! 

    लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बाइक चालक का पुलिस ने हेलमेट न पहनने पर चालान काट दिया. चालान कटने के बाद बाइक चलाने वाला युवक, जो पेशे…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र