POLITICS;दीपक बैज बोले-एग्जिट पोल फर्जी, इंडिया गठबंधन को मिलेगी 295 से ज्यादा सीटें

रायपुर, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि
एग्जिट पोल के नतीजे भ्रामक है। कांग्रेस पार्टी इन नतीजों को खारिज करती है। 4 जून को जब एक्जेट पोल के नतीजे आयेंगे तब देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ में हम भारतीय जनता पार्टी से बेहतर स्थिति में रहेंगे।
जिस व्यक्ति का 4 जून को एग्जिट होना तय है, उसने ये एग्जिट पोल्स मैनेज करवाए हैं। इंडिया गठबंधन को निश्चित रूप से कम से कम 295 सीटें मिलेंगी – बिल्कुल स्पष्ट और निर्णायक बहुमत। निवर्तमान प्रधानमंत्री सिर्फ आज तक निश्चिंत रह सकते हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस प्रकार का दुष्प्रचार होगा इसका अनुमान पहले से ही था। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम आने पर साफ हो जाएगा। जनता का जनादेश पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ है। जनता ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मतदान किया है। देश में कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ में हम भाजपा से ज्यादा सीट जीतेंगे। एग्जिट पोल की भाजपाई खुशफहमी दो दिनों की है 4 जून को रिजल्ट आने पर स्पष्ट हो जायेगा देश कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी एग्जिट पोल के नगाड़े फूट जायेगे।

उन्होंंने कहा कि 2004 में भी एग्जिट पोल के नतीजों में अटल सरकार बन रही थी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बने थे।
4 जून को मोदी सरकार का अंत होगा । देश में खुशहाली का नया सूर्य उदय होगा। आम आदमी की सरकार बनेगी उद्योगपति, व्यापारी बिना दबाव के व्यवसाय करेंगे, किसानों को उनकी फसल की सही कीमत मिलेगा, आम जनता को मूलभूत की सुविधा मिलेगी। पूरे देश में मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। जनता ने राहुल गांधी और कांग्रेस के 5 न्याय और 25 गारंटी पर जनता ने भरोसा किया है। जनता मोदी सरकार के 10 साल के कुशासन बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था, आर्थिक असमानता और संविधान बदलने की नीयत, भ्रष्टाचार मोदी सरकार की हम दो और हमारे दो की नीति से मुक्ति के लिए मतदान कर दिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; ढालदास के बाद कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जारी, ‘आप’ के दिग्गज ने 100 कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है. हाल ही में…

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व