NEET; ज्ञानगुड़ी की रोशनी से पहले ही बैच में 64 आदिवासी बच्चों ने किया नीट क्वालीफाई

जगदलपुर,  बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित जिला समेत ग्रामीण अंचल के मजदूर किसान के सपने को ज्ञानगुड़ी साकार कर रही है। ज्ञानगुड़ी कोचिंग सेंटर से निश्शुल्क कोचिंग लेकर 64 बच्चों ने नीट क्वालीफाई किया है। जगदलपुर बस्तर से नक्सल प्रभावित मटेनार, जिला दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर के बच्चों ने नीट क्वालीफाई कर डॉक्टर बनने का सपना पूरा किया है। बस्तर कलेक्टर के निर्देशन में ये कोंचिग संचालित की जा रही है।

कलेक्टर ने बताया कि 24 जनवरी 2024 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आतिथ्य में बस्तर के समस्त जनप्रतिनिधियों ने ज्ञानगुड़ी दया परिसर का उद्घाटन किया था और आशा जताई थी कि आवश्यकता मंद और गरीब बच्चे यहां निश्शुल्क कोचिंग लेकर डाक्टर ही नहीं बड़े पदों पर पहुंचेंगे। ज्ञानगुड़ी के पहले बैच के 64 बच्चे एक साथ नीट क्वालीफाई कर उनके सपनों को साकार किया है।

भूतपूर्व विधायक भीमा मंडावी की हत्या जहां हुई थी, उस क्षेत्र का लख्खूराम पोड़ियाम हो या बंगोली गांव जहां पहला नक्सली आईईडी ब्लास्ट हुआ था उस क्षेत्र का समीर मरकाम हो, चाहे मजदूरी किसानी करने वाले गरीब बच्चे हो वे सब अपने सपनों को पंख दे रहे है। अपने लक्ष्य को पहुंचने वाले ऐसे बच्चे मुख्यमंत्री, विधायक, कलेक्टर, कमिश्नर को धन्यवाद देने कलेक्टर आफिस पहुंचे थे। जन प्रतिनिधियों के साथ कमिश्नर, बस्तर श्याम धावड़े, संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, सभी ने इस सफलता के लिए बधाई दी है।

इलाज के अभाव में नाना की हुई थी मौत, अब नातिन बनेगी डॉक्टर

कलेक्टर से मिलने पहुंची नीट क्वाली फाई करने वाली एश्वर्या राय ने कलेक्टर ने अपने सफलता की कहानी बताते हुए रोने लगी। उन्होंने बताया कि मैं एक ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली हूं। मेरे नाना को समय डॉक्टर नहीं मिलने की वजह से वर्षों पहले मौत हो गई थी, उस समय मैने सोचा था कि अगर मैं डॉक्टर बन जाउंगी तो ऐसे लोगों को निश्शुल्क इलाज करूंगी। हालांकि पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से दिक्कतें आ रही थीं, लेकिन इसी दौरान ज्ञानगुंडी खुलने की जानकारी मिली तो हमने भी इच्छा जताई और आकर कोचिंग लिया और पहली बार में ही सफलता मिली है, और मैं डाक्टर बन कर सभी गरीब और बेसहारा का इलाज करूंगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CONVOCATION; 19 को गोल्ड मेडल तथा 16 को सिल्वर मेडल के साथ 504 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई

    0 आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल हुए शामिल रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका आज आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह…

    SCHOOL; अब छत्तीसगढ़ में बिना मान्यता नहीं चलेगी 9वीं से 12वीं की पढ़ाई, नए नियम जारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल शुरू करने और उनकी मान्यता लेने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 7 सितंबर 2026 को नई गाइडलाइन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व