MURDUR; नक्सली संगठन के लिए पैसा नहीं देने पर कांग्रेस नेता की हत्‍या, तीन युवक गिरफ्तार

जगदलपुर, छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के थाना अरनपुर में 26 अप्रैल 2024 को पूर्व जनपद सदस्य जोगाराम पोड़ियाम की हत्या मामले में पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। नक्सली संगठन के लिए पैसा नहीं देने पर आरोपियों ने कांग्रेस नेता और पूर्व जनपद सदस्य जोगाराम पोड़ियाम की हत्या कर दी थी।

पुलिस के अनुसार 26 अप्रैल को रात्रि 11 बजे ग्राम पोटाली पूर्व जनपद सदस्य जोगाराम पोडियाम अपने घर में खाना खा रहा था। इस दौरान 10 से 15 सशस्त्र नक्सलियों ने चाकू, बंडा, टंगिया से ताबड़तोड़ पर हमला कर मौत के घाट उतार कर अंधेरे में भाग निकले थे। मामले में थाना अरनपुर में जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

12 जून को एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है, जिससे पूछताछ में हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों का राजफाश किया। इसके आधार पर ग्राम पोटाली में दबिश देकर 13 जून को आरोपी बंडी माड़वी पिता स्व. जोगा माड़वी (23 वर्ष) निवासी पोटाली कुरसालपारा थाना अरनपुर, हूंगाराम मरकाम उर्फ हूंगा कलमू पिता जोगा मरकाम (31 वर्ष) निवासी पोटाली पटेलपारा थाना अरनपुर और सुक्का राम सोड़ी पिता जोगा सोड़ी (26 वर्ष) निवासी पोटाली पटेलपारा थाना अरनपुर को गिरफ्तार किया गया।

युवकों ने बताया कि पूर्व जनपद सदस्य जोगाराम पोड़ियाम की हत्या के पूर्व उसे नक्सली लीडर द्वारा पैसे की मांग करने व नहीं देने पर हत्या करने की धमकी भरा पर्चा कालू उर्फ सोमाराम मंडावी द्वारा मृतक के घर पर पहुंचाया गया था। जोगाराम पोड़ियाम ने नक्सली संगठन के लिए पैसा नहीं देने से संगठन द्वारा इसकी हत्या करने का फरमान जारी होने पर चाकू, बंडा, टंगिया से हमला कर हत्या करने में शामिल रहना बताया। आरोपियों ने स्व. जोगाराम पोड़ियाम की हत्या में शामिल रहे कई अन्य युवकों के नाम का राजफाश किया है। गिरफ्तार युवकों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; विधायक देवेंद्र यादव ने नहीं दिया शपथ पत्र, हाईकोर्ट नाराज

    बिलासपुर,विधायक देवेंद्र यादव के चुनाव को हाईकोर्ट में दी गयी चुनौती पर बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस बात पर नाराजगी जतायी कि अब तक देवेंद्र…

    CRIME;कोयला खदान में डीजल चोरी,सात आरोपी गिरफ्तार, ASI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

    बिलासपुर, पडोसी जिले में कोरबा के एसईसीएल (SECL) की गेवरा कोयला खदान से भारी मशीनों के लिए उपयोग किए जाने वाले डीजल की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई