ENCOUNTER; अबूझमाड़ में 8-8 लाख रुपये के इनामी 6 नक्सलियों समेत आठ ढेर, महिला कमांडों के शौर्य से नक्सली दहशत में

जगदलपुर, बस्तर के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के कुतुल-फरसबेड़ा और कोड़तामेटा के जंगल में शनिवार को नक्सलियों से हुए मुठभेड़ में सुरक्षा बल ने 48 लाख रुपये के इनामी सहित आठ हथियारबंद व वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें से छह नक्सली पर आठ-आठ लाख रुपये सहित 48 लाख रुपये का इनाम घोषित था। दो नक्सलियों की पहचान नहीं हो सकी है। इस अभियान को पूरा करने सुरक्षा बल पांच दिन तक अबूझमाड़ के नक्सलियों के इलाके में प्रवेश किया था। इसमें महिला कमांडों की विशेष भूमिका होने की बात बताई जा रही है।

अभियान की सफलता के बाद रविवार को नारायणपुर में आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि नारायणपुर पुलिस द्वारा संचालित नक्सल विरोधी ‘नक्सलवाद से माड़ को बचाओ’ अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में माड़ डिविजन के सप्लाई टीम व पीएलजीए मिलिट्री कंपनी नंबर एक के तीन डिविजनल कमेटी सदस्य, तीन प्लाटून पार्टी कमेटी सदस्य सहित आठ नक्सलियों को मार गिराया है। अभियान को पूरा करने सुरक्षा बल माड़ डिवीजन के कुतुल एरिया कमेटी क्षेत्र में कोडमरका, फरसबेड़ा के जंगलों में गई थी।

संयुक्त अभियान में नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाडा, कांकेर जिलो के एलिट फोर्सेस डीआरजी व एसटीएफ के साथ 53वीं वाहिनी आईटीबीपी एवं बीएसएफ 135वीं वाहिनी का बल शामिल रहा। पांच दिन तक चले अभियान में महिला कमांडो की विशेष भूमिका रही। घटनास्थल से आठ वर्दीधारी नक्सलियों सहित एक इंसास रायफल, दो 303 रायफल, तीन 315 बोर रायफल, एक बीजीएल लांचर सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामान व अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री मिली है। सुरक्षाबलों को घटना स्थल पर खून के धब्बे देखने को मिले हैं, जिससे लगता है कि मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सली घायल हुए हैं या मारे गए हैं।

मारे गए नक्सलियों के नाम व पद

1. सुदरू, सीवायपीसी- पीएलजीए कंपनी नं. 1/डीवीसीएम, आठ लाख

2. वर्गेश, सीवायपीसी- पीएलजीए कंपनी नं. 1/डीवीसीएम, आठ लाख

3. ममता, सीवायपीसी- पीएलजीए कंपनी नं. 1/डीवीसीएम, आठ लाख

4. समीरा, पीपीसीएम- पीएलजीए कंपनी नं. 1, आठ लाख

5. कोसी, पीपीसीएम- पीएलजीए कंपनी नं. 1, आठ लाख

6. मोती, पीपीसीएम- पीएलजीए कंपनी नं. 1, आठ लाख

अन्य दो मृत नक्सलियों की पहचान नहीं

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC;अमित जोगी मामले में 20 अप्रैल को सुनवाई,सुको में कपिल सिब्बल बोले-हाईकोर्ट में हमारा पक्ष रखने का समय नहीं दिया गया…

    नईदिल्ली, छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल अमित जोगी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की डेट 20 अप्रैल के लिए रखी है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप…

    HC; जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    बिलासपुर, साल 2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सीबीआई की…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……