JOB; वन विभाग में ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती, 8वीं पास हैं तो तुरंत भरें फॉर्म

जांजगीर चांपा,  छत्तीसगढ़ वन विभाग ने वनमण्डलों में हल्के वाहन और भारी वाहन चालको के 144 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.आपको बता दे की छत्तीसगढ़ राज्य में वन विभाग वनमण्डलों में भारी वाहन चालक (ट्रक/ट्रैक्टर) के 77 पद और एवं हल्के वाहन चालक के 67 पद कुल 144 रिक्त पदों के लिए आवेदन के लिए पूर्व में 2023 में आवेदन लिया गया था. जिसमे दावा आपत्ति के बाद पात्र और अपात्र की लिस्ट विभागीय वेबसाईट में डाला गया था.

उसके बाद छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के कारण भर्ती नहीं हो पाई था. जिसमे अब अभ्यर्थीयो के लिए पुनः ऑनलाइन आवेदन करने का मौका मिल रहा है. छत्तीसगढ़ राज्य में वन विभाग वनमण्डलों नोटिस जारी किया गया है की 1484 पदों के लिए जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन नहीं किया है या आपत्र है वह अब दोबारा विभागीय वेबसाईटwww.cgforest.comमें जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. जो अभ्यर्थी पात्र है उन्हें दुबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है. इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 जुलाई 2024 को 11:59 बजे तक कर सकते है.

योग्यता :- भारी वाहन चालक के लिए
1. किसी भी मान्यता प्राप्त मण्डल से माध्यमिक स्कूल 8वी की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए.

2. भारी मोटर यान चलाने का वैध लायसेंस धारक होना चाहिए.

3. भारी वाहन जैसे ट्रक, ट्रेक्टर चलाने का दो वर्ष का अनुभव.

हल्का वाहन चालक पद के लिए

1.किसी भी मान्यता प्राप्त मण्डल से माध्यमिक स्कूल 8वी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए.

2. हल्के मोटर यान चलाने का वैध लायसेंस धारक होना चाहिए.
3.हल्के वाहन जीप/कार चलाने का दो वर्ष का अनुभव.

आयु सीमा
वाहन चालक पद आवेदन के लिए 18 वर्ष से कम तथा 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

चयन प्रक्रिया
प्राप्त आवेदनों की जांच करने के बाद जो आवेदक निर्धारित अर्हताओं को पूर्ण करता होगा सूची तैयार की जायेगी. उसके बाद पात्र अभ्यर्थियों को वाहन चालन एवं वाहन मशीन के ज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा के लिए वृत्त मुख्यालय में बुलाया जायेगा, जिसके लिए तिथि एवं स्थल निर्धारित होने की सूचना विभागीय वेबसाइट पर दी जाएगी.

चयन सूची
हल्के एवं भरी वाहन चालक की सीधी भर्ती के लिए अंतिम प्रावीण्यता सूची परीक्षा में प्राप्तांको के आधार पर तैयार की जायेगी.

पैदल चालन परीक्षा
प्रावीण्य सूची के उम्मीदवारों को पैदल चालन की परीक्षा देनी होगी. जिसमे पुरुष उम्मीदवारों को 02 घंटे में 15 किलोमीटर तथा महिला उम्मीदवारों को 02 घंटे में 08 किलोमीटर की दूरी पूरा करना होगा. इस पैदल चालन परीक्षा के लिए कोई नंबर नहीं दिया जाएगा. इसमें सभी उम्मीदवारों को पैदल चालन निर्धारित समय में पूरा करना अनिवार्य होगा, पैदल चालन परीक्षा के लिए केवल एक अवसर दिया जायेगा.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    INTERVIEW; 17 नवंबर को प्रस्तावित साक्षात्कार अपरिहार्य कारणों से स्थगित, तकनीकी विशेषज्ञों की भर्ती

    रायपुर, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के अंतर्गत राज्य स्तरीय परियोजना अनुश्रवण इकाई (SPMU) में मानव संसाधन एवं तकनीकी विशेषज्ञों के अस्थायी नियोजन के लिए 17 नवंबर 2026 को प्रस्तावित…

    TEACHER; सरकारी शिक्षक बनने का मौका, 4800 पदों पर होगी भर्ती परीक्षा नवंबर -दिसंबर 26 में

    रायपुर, प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आने वाले दो महीने तीन परीक्षाएं होने जा रही हैं। प्रदेश में पांच हजार नियमित शिक्षकीय पदों…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत