Forest Guard; 12वीं पास के लिए निकली 1484 फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती, दोबारा शुरू हुआ आवेदन

रायपुर ,आपका भी सपना अगर फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी करना है, तो आपके लिए अच्छा मौका है. छत्तीसगढ़ वन विभाग ने फॉरेस्ट गार्ड के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है. छत्तीसगढ़ में साल 2023 में फॉरेस्ट गार्ड के 1484 रिक्त पदों पर भर्ती निकली थी.
आवेदन होने के बाद भी यह भर्ती पूरी नहीं हो सकी. अब वन विभाग ने उम्मीदवारों को फिर से ऑनलाइन आवेदन करने का एक और मौका दिया है. जिन्होंने पहले आवेन किया है, उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन https://forest.cg.gov.in/ पर जाकर करना है. आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2024 है.

फॉरेस्ट गार्ड पद के लिए योग्यता

छत्तीसगढ़ में निकली फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए. उम्र की बात करें तो यह 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए. छत्तीसगढ़ के रहने वाले एससी, एसटी और ओबीसी-नॉन क्रीमीलेयर को अधिकतम उम्र सीमा में पांच साल की छूट मिलेगी. जबकि छत्तीसगढ़ की महिलाओं को 10 साल की छूट प्रदान की जाएगी.

फॉरेस्ट गार्ड की सैलरी

छत्तीसगढ़ में फॉरेस्ट गार्ड की सैलरी मैट्रिक्स लेवल 4 (5200-20200 ग्रेड पे 1900) के अनुसार मिलेगी. हालांकि तीन साल तक प्रोबेशन पर रखा जाएगा. इस दौरान मूल वेतन 19500/- का 70 फीसदी, दूसरे साल 80 फीसदी और तीसरे साल 90 फीसदी और साथ में भत्ते भी मिलेंगे.

फॉरेस्ट गार्ड पद के लिए शारीरिक मापदंड

-पुरुषों की ऊंचाई एसटी कैटेगरी के पुरुष के लिए 152 सेमी और व अन्य के लिए 163 सेमी. एसटी कैटेगरी की महिलाओं की ऊंचाई 145 सेमी और अन्य कैटेगरी के लिए 150 सेमी.
सभी कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों का सीना बिना फुलाए 79 सेमी होना चाहिए. इसका फुलाव 5 सेमी होना चाहिए.

फिजिकल टेस्ट के लिए मापदंड

शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट 100 नंबर का होगा. इसकी मार्किंग स्कीम इस प्रकार है-

200 मीटर दौड़ – 25 अंक
800 मीटर दौड़- 25 अंक
लंबी कूद- 25 अंक
गोला फेंक- 25 अंक

दौड़ने का समय

पुरुषों को 24.50 सेकेंड में और महिलाओं को 28.50 सेकेंड में 200 मीटर दौड़ना होगा. जबकि 800 मीटर दौड़ पुरुषों को 2 मिनट 10 सेकेंड और महिलाओं को 3 मिनट में पूरी करनी होगी. तभी 25 अंक मिलेंगे.

पैदल चाल

100 अंकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और 100 अंकों की लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी. इसमें नाम आने पर पुरुष उम्मीदवारों को 4 घंटे में 25 किमी और महिलाओं को 4 घंटे में 14 किमी पैदल चलना होगा.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    INTERVIEW; 17 नवंबर को प्रस्तावित साक्षात्कार अपरिहार्य कारणों से स्थगित, तकनीकी विशेषज्ञों की भर्ती

    रायपुर, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के अंतर्गत राज्य स्तरीय परियोजना अनुश्रवण इकाई (SPMU) में मानव संसाधन एवं तकनीकी विशेषज्ञों के अस्थायी नियोजन के लिए 17 नवंबर 2026 को प्रस्तावित…

    TEACHER; सरकारी शिक्षक बनने का मौका, 4800 पदों पर होगी भर्ती परीक्षा नवंबर -दिसंबर 26 में

    रायपुर, प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आने वाले दो महीने तीन परीक्षाएं होने जा रही हैं। प्रदेश में पांच हजार नियमित शिक्षकीय पदों…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत