FEDRATION; ‘मोदी की गारंटी’ पर अमल करने फेडरेशन ने वित्त मंत्री से लगाई गुहार, मिला आश्वासन

रायपुर, प्रदेश के कर्मचारियों के लिए प्रमुख वादे “मोदी की गारंटी” पर अमल करने मुख्यमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को फेडरेशन ने 23 फरवरी को बस्तर से सरगुजा तक प्रभावी रैली निकालकर राज्यव्यापी प्रदर्शन किया था। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा एवं प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि  छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री  ओ. पी. चौधरी से प्रतिनिधिमंडल ने भेंटकर मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश के शासकीय सेवकों को केंद्र के समान 4 प्रतिशत डीए देय तिथि से स्वीकृत करने, वर्ष 2019 से लंबित डीए एरियर्स की राशि को जीपीएफ खाते में समायोजित करने की प्रमुख मांग रखी ।

फेडरेशन ने वित्त मंत्री को मध्यप्रदेश की भांति अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिन करने,प्रदेश में चार स्तरीय समयमान वेतनमान लागू करने, अनुकंपा नियुक्ति में 10 प्रतिशत सीलिंग शिथिल करने जैसे ज्वलंत मुद्दे से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा गया।फेडरेशन द्वारा पूर्व में इन मांगों को लेकर  विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया था।इन मांगों के समर्थन में डॉ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भी प्रेषित किया था। फेडरेशन ने वित्त मंत्री के विजन 2047 के तहत मांगे गए सुझाव पर नवा रायपुर में बसाहट के लिए अधिकारियों एवम् कर्मचारियों को रियायती दर पर जमीन देने मांग पत्र भी सौपा गया, वित्त मंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए इस पर शीघ्र पहल करने का आश्वासन भी दिया गया। फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल में बी.पी.शर्मा,सतीश मिश्रा,राजेश चटर्जी, आर के. रिछारिया,पंकज पांडे, सत्येंद्र देवांगन,उमेश मुदलियार, अविनाश तिवारी,ऋतु परिहार आदि शामिल थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COACHING; अबूझमाडिया युवाओं को मिलेगी सफलता की नई उड़ान,निःशुल्क पीएससी-व्यापम आवासीय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

    रायपुर, बस्तर अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं को तराशने और उनके प्रशासनिक सेवाओं में जाने के सपनों को साकार करने के लिए नारायणपुर में एक बेहद सराहनीय पहल…

    HOLY DAY ; सराकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, रायपुर जिले में तीन स्थानीय छुट्टियां घोषित

    रायपुर, त्योहारी सीजन को देखते हुए रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर की…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व