ACTION,अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाही, ज़ब्त की गई 120 हाईवा अवैध रेत

रायपुर, ज़िले में आज मंदिर हसौद में तहसीलदार मंदिर हसौद की उपस्थिति में शासकीय भूमि पर किये गए 120 हाईवा अवैध रेत भंडारण पर की गई ज़ब्ती कार्यवाही। जाँच के दौरान ग्राम हरदीडीह तहसील आरंग से एक चैन मशीन जब्त किया गया, जिसे थाना आरंग में रखा गया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने ज़िले में अवैध प्लॉटिग, अतिक्रमण एवं अवैध खनिज पर रोक लगाते हुए क़ानूनी कार्यवाई करने के निर्देश दिये थे। उक्त कार्यवाही राजस्व अमला, खनिज विभाग एवं पुलिस टीम ने सयुक्त रूप से किया।

खनिज विभाग द्वारा ज़िले में रेत के अवैध उत्खनन-परिवहन एवं भंडारण पर रोकथाम की कार्यवाही की गई। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्राम चम्पारण तहसील नवापारा में जाँच के दौरान मशीन चालक द्वारा मशीन को नदी की दूसरे छोर जो कि गरियाबंद ज़िले में आता है, में ले जाकर छिपाया गया था जिसे गरियाबंद ज़िले के खनिज अमला के सहयोग से एक मशीन जब्त किया। थाना गोबरा नवापारा में रखा गया व एक मशीन ग्राम कोटवार ग्राम परसदा जोसी, गरियाबंद के अभिरक्षा में दिया गया।ग्राम कुम्हारी तहसील आरंग के रेत घाट में एक मशीन लगे पाये जाने पर उसे जप्त कर थाना आरंग में रखा गया। ग्राम कागदेही के रेट घाट में 01 मशीन लगे पाये जाने पर जप्त कर थाना आरंग में रखा गया है ।जाँच के दौरान खनिज के अवैध परिवहन करते पाये जाने पर 04 वाहनों को प्रकरण दर्ज कर थाना गोबरानवापारा में, 04 वाहन मंदिर हसौद थाने में एवं 03 वाहनो को प्रकरण दर्ज कर थाना आरंग में रखा गया है। 24 घंटों में ज़िला रायपुर अन्तर्गत कुल 05 मशीनों एवं 11 हाईवा के ऊपर अवैध उत्खनन/परिवहन की कार्यवाही करते हुए रेत खनन का कार्य पूर्णतया बंद कराया गया है, व भविष्य में खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन की रोकथाम हेतु खनिज विभाग द्वारा राजस्व एवं पुलिस विभाग के साथ मिलकर सतत कार्यवाही एवं निगरानी की जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; विधायक देवेंद्र यादव ने नहीं दिया शपथ पत्र, हाईकोर्ट नाराज

    बिलासपुर,विधायक देवेंद्र यादव के चुनाव को हाईकोर्ट में दी गयी चुनौती पर बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस बात पर नाराजगी जतायी कि अब तक देवेंद्र…

    CRIME;कोयला खदान में डीजल चोरी,सात आरोपी गिरफ्तार, ASI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

    बिलासपुर, पडोसी जिले में कोरबा के एसईसीएल (SECL) की गेवरा कोयला खदान से भारी मशीनों के लिए उपयोग किए जाने वाले डीजल की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई