UGC; डिफॉल्टर घोषित करते ही इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने किया लोकपाल नियुक्त

रायपुर, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय सहित 5 विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर घोषित किया है। डिफॉल्टर घोषित करते ही  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की समस्याओं के निराकरण हेतु लोकपाल (ऑम्बड्स परसन) की नियुक्ति कर दी है।

विश्वविद्यालय द्वारा 07 जून, 2024 को जारी आदेश के अनुसार इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व संचालक अनुसंधान सेवाएं एवं सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. जे.एस. उरकुरकर को लोकपाल नियुक्त किया गया है। डॉ. उरकुरकर का ईमेल  ombudsperson@igkv.ac.in मो. नं. 8770561674 है। विश्वविद्यालय द्वारा लोकपाल की नियुक्ति की सूचना विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को भी भेजी जा चुकी है।

दरअसल यूजीसी ने लोकपाल की नियुक्ति नहीं करने वाले देश के 108 राज्य विश्वविद्यालय, 47 निजी विवि और 2 डीम्ड विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर घोषित किया है। इस सूची में छत्तीसगढ़ 5 विश्वविद्यालय भी शामिल है। डिफॉल्टर लिस्ट में छत्तीसगढ़ के ये विश्वविद्यालय हैं –

  1. आयुष एंड हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी आफ छत्तीसगढ़
  2. छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय
  3. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय
  4. महात्मा गांधी उद्यानिकी एंड वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा दुर्ग
  5. शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय दुर्ग

जिन विश्वविद्यालयों ने लोकपाल नियुक्त किया है या बाद में नियुक्त करेंगे, वे यूजीसी के आधिकारिक ईमेल पर लोकपाल से जुड़े विवरण भेज सकते हैं. यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, डिफॉल्टिंग विश्वविद्यालय यूजीसी विनियमों के अनुसार लोकपाल की नियुक्ति कर सकते हैं।

इन मेल आईटी पर सूचना दें-

  • केंद्रीय विश्वविद्यालय के मामले में: mssarma.ugc@nic.in 
  • राज्य विश्वविद्यालय के मामले में: smitabidani.ugc@nic.in 
  • मान्य विश्वविद्यालय के मामले में: monika.ugc@nic.in 
  • निजी विश्वविद्यालय के मामले में: amol.ugc@nic.ln 
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CONVOCATION; आईआईटी भिलाई छठा दीक्षांत समारोह 24 अक्टूबर को, 313 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएंगी उपाधियां

    0 नीति आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. विजय कुमार सारस्वत मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल रायपुर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई अपने स्थाई परिसर स्थित नालंदा हॉल में…

    NIT; अशोक कुमार गुप्ता ने एनआईटी रायपुर के कुलसचिव का कार्यभार संभाला

    रायपुर, अशोक कुमार गुप्ता ने 16 अक्टूबर, 2026 से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के कुलसचिव (रजिस्ट्रार) के पद का कार्यभार ग्रहण किया है। वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई…

    You Missed

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार