CBI; प्रधान डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर और पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

आगरा,एजेंसी,  सीनियर पोस्ट मास्टर और पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर को रंगे हाथाें रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने दोनों के खिलाफ गाजियाबाद में मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।प्रतापपुरा स्थित हेड पोस्ट आफिस में तैनात एक कर्मचारी ने सीबीआई से शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 25 अप्रैल 2024 को उसका स्थानांतरण प्रधान डाकघर से आगरा फोर्ट प्रधान कार्यालय में कर दिया गया। उसके खिलाफ एक विभागीय जांच भी लंबित थी। कर्मचारी ने आरोप लगाया कि सीनियर पोस्ट मास्टर देवेंद्र कुमार ने अवैध रूप से रुपये की मांग की।

एक लाख रुपये की मांगी थी रिश्वत

शिकायतकर्ता के खिलाफ लंबित विभागीय जांच में अनुकूल रिपोर्ट और निर्णय देने और नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने से राहत देने के एवज में रिश्वत की मांग पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर के माध्यम से की थी। शिकायतकर्ता से पहले एक लाख रुपये मांगे गए। बाद में कम करके 50 हजार मांगे।सीबीआई ने शिकायत मिलने पर जाल बिछाया और शुक्रवार को रिश्वत की रकम लेकर शिकायतकर्ता पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर के पास पहुंचा और 20 हजार रुपये दे दिए। सीबीआई की टीम ने पहले पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर को दबोचा। इसके बाद सीनियर पोस्ट मास्टर को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने आगरा और मथुरा में दोनों आरोपितों के आवासों की तलाशी ली। इसमें कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को शनिवार को टीम गाजियाबाद में कोर्ट में पेश करेगी। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; विधायक देवेंद्र यादव ने नहीं दिया शपथ पत्र, हाईकोर्ट नाराज

    बिलासपुर,विधायक देवेंद्र यादव के चुनाव को हाईकोर्ट में दी गयी चुनौती पर बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस बात पर नाराजगी जतायी कि अब तक देवेंद्र…

    CRIME;कोयला खदान में डीजल चोरी,सात आरोपी गिरफ्तार, ASI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

    बिलासपुर, पडोसी जिले में कोरबा के एसईसीएल (SECL) की गेवरा कोयला खदान से भारी मशीनों के लिए उपयोग किए जाने वाले डीजल की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई