GOVT; वित्‍त विभाग की सख्‍ती,अब ढाई लाख से अधिक भुगतान पर दो% जीएसटी-टीडीएस कटौती अनिवार्य

रायपुर, सरकारी विभागों में अब ढाई लाख से अधिक के भुगतान पर ठेकेदारों, कंपनियों से दो प्रतिशत जीएसटी-टीडीएस की कटौती अनिवार्य है। अभी तक इस नियम का कड़ाई से पालन नहीं हो पा रहा था। यही वजह है कि ग्राम पंचायतों में ढाई लाख से अधिक काम होने के बाद भी राज्य सरकार को जीएसटी-टीडीएस की राशि नहीं मिल पा रही थी। इससे सरकार को राजस्व हानि हो रही थी।

मामले में वित्त विभाग ने सभी कलेक्टर-कमिश्नर, राजस्व मंडल, विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर केंद्रीय माल सेवा कर अधिनियम 2017 के तहत सभी सरकारी विभागों और स्थानीय प्राधिकारियों को जीएसटी के तहत कटौतीकर्ता के रूप में पंजीकृत होने का निर्देश दिया है ताकि प्राधिकारी ठेकेदारों, फर्म या कंपनियों से जीएसटी-टीडीएस काट सकें।

ग्राम पंचायतों में सबसे अधिक दिक्कत

ग्राम पंचायत समेत ज्यादातर सरकारी कार्यालयों में लाखों रुपये के निर्माण कार्य व खरीदी हो रही है, लेकिन अधिकांश विभाग जीएसटी जमा नहीं कर रहे हैं। जीएसटी की चोरी से सरकार को लाखों रुपये के टैक्स का नुकसान हो रहा है। हर सरकारी विभागों में होने वाली खरीदी व निर्माण कार्यों पर दो प्रतिशत जीएसटी अनिवार्य कर दिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RERA; हम्मिंग कोट्री प्रोजेक्ट पर एक लाख का जुर्माना, रेरा ने दिया 2 माह का अल्टीमेटम

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कचना स्थित हम्मिंग कोट्री आवासीय प्रोजेक्ट के निवासियों के लिए न्याय की एक उम्मीद जगी है। छत्तीसगढ़ भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने प्रोजेक्ट…

    FOREST; सागौन-साल समेत 122 पेड़ों की अवैध कटाई में डिप्टी रेंजर भी निलंबित, बीट गार्ड पर गिर चुकी है गाज

     बिलासपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन मंडल के गौरेला वनपरिक्षेत्र अंतर्गत पीपरखूंटी बीट में 122 पेड़ों की अवैध कटाई मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए डिप्टी रेंजर संतराम…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…