NAXALITE; नक्सलियों के पास मिली नोट छपाई मशीन, 50,100, 200, 500 रुपये के नकली नोट के सैंपल भी मिले

जगदलपुर, छत्‍तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत चौकाने वाला बड़ा राजफाश हुआ है। पहली बार नक्सलियों के पास से नोट छापने के उपकरण मिले है। मौके से 50, 100, 200, 500 रुपये के नकली नोट के सैंपल मिले हैं। सुकमा पुलिस ने इसका पर्दाफाश करते हुए बताया कि फंड की कमी से जूझ रहे नक्सली अब नकली नोट का इस्तेमाल कर रहे हैं। जवानों की सर्चिंग टीम ने कोराजगुड़ा के जंगलों से बड़ी मात्रा में नोट छापने की सामग्री बरामद की है।

सुकमा पुलिस ने बताया कि नक्सलियों द्वारा नकली नोट छापने और उसे खपाने की जानकारी मिली। इस पर सुकमा पुलिस अलर्ट हो गई। तुरंत जिला बल, डीआरजी बस्तर फाइटर एवं 50 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी सर्चिंग के लिए ग्राम मैलासूर, कोराजगुड़ा, दंतेशपुरम व आस-पास के क्षेत्र की ओर निकली। इसी दौरान ग्राम कोराजगुड़ा के जंगल में सुरक्षा बल को देख नक्सली मौके से फरार हो गए।

इसके बाद सुरक्षा बल ने घटनास्थल की सघन सर्चिंग की तो जवानों को अलग-अलग जगहों से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गये नकली नोट बनाने की मशीन, कलर प्रिंटर मशीन, इंवर्टर मशीन, कलर इंक के साथ 50, 100, 200 व 500 रुपये के नकली नोट के सैंपल मिले हैं। जवानों ने इसके अलावा भरमार बंदूक, वायरलेस सेट, मैग्जीन पोच, नक्सली काली वर्दी कपड़ा एवं भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में बड़े नक्सली कैडरों ने प्रत्येक एरिया कमेटी के एक-एक नक्सली सदस्य को नकली नोट छापने की ट्रेनिंग दी थी। प्रशिक्षण के बाद अपने-अपने एरिया कमेटी में प्रशिक्षित नक्सली नकली नोट छापकर अंदरुनी क्षेत्रों के साप्ताहिक बाजारों में खपा रहे थे। 

पहली बार स्नाइपर जैकेट बरामद

सुकमा जिले के ग्राम कंगालतोंग के जंगल में सुरक्षा बल ने नक्सलियों के डंप से विस्फोटक सामग्री बरामद किया था। सुरक्षा बल को इस विस्‍फोटक सामग्री के साथ पहली बार स्नाइपर जैकेट सेट भी मिला है।नक्‍सलियों के पास से स्नाइपर जैकेट सेट मिलने से अब यह माना जा रहा है कि नक्‍सली भी अब हाइटेक हो रहे हैं। वे संसाधनों को जुटाकर आधुनिक सुविधाओं के साथ लैस हो रहे हैं। बतादें कि लड़ाई के दौरान दुश्‍मनों के हमले से बचने के लिए इस स्नाइपर जैकेट सेट का इस्तेमाल किया जाता है।

अभियान के दौरान सुरक्षा बल गुरुवार सुबह 9ः45 बजे जैसे ही ग्राम कंगालतोंग के जंगल में पहुंचे वहां मौजूद नक्‍सली जवानों की गतिविधियों को देखकर जंगल और झाड़ी का आड़ लेकर भाग गए। इसके बाद जवानों ने घटनास्थल की सर्चिंग की तो वहां नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गये डंप से स्नाइपर जैकेट सेट, विस्फोटक, कारतूस व अन्य नक्सली सामाग्री बरामद किया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; विधायक देवेंद्र यादव ने नहीं दिया शपथ पत्र, हाईकोर्ट नाराज

    बिलासपुर,विधायक देवेंद्र यादव के चुनाव को हाईकोर्ट में दी गयी चुनौती पर बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस बात पर नाराजगी जतायी कि अब तक देवेंद्र…

    CRIME;कोयला खदान में डीजल चोरी,सात आरोपी गिरफ्तार, ASI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

    बिलासपुर, पडोसी जिले में कोरबा के एसईसीएल (SECL) की गेवरा कोयला खदान से भारी मशीनों के लिए उपयोग किए जाने वाले डीजल की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई