EXPENSIVE HOBBY; एक शादी पर खर्च होते है 12 लाख रुपये, वेडिंग डेस्टिनेशन क्यों बनती जा रही लोगों की फेवरेट

नई दिल्ली,एजेंसी, महंगाई का रोना रो रहे भारत में शादियों की धूमधाम अविश्वसनीय है। भारतवासी कमाते जितना भी हों अपना अधिकाधिक धन लुटाते या बचाते शादियों के लिए ही हैं। औसतन हर भारतीय परिवार में एक शादी पर 12 लाख रुपये से अधिक धन खर्च हो रहा है। भारत में शादी-विवाह का यह बाजार अब 130 अरब डालर (करीब दस लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच चुका है।

शादी का कारोबार दूसरे स्थान पर

देश में खानपान व किराने के कारोबार के बाद शादी का कारोबार दूसरे स्थान पर है। आने वाले समय में इसके और बुलंदियां छूने के आसार हैं। निवेश बैंकिंग और पूंजी बाजार फर्म जेफरीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय विवाह बाजार का आकार अमेरिकी बाजार (70 अरब डालर) से दोगुना है, लेकिन चीन (170 अरब डालर) से छोटा है।

130 अरब डॉलर का कारोबार

भारत में कुल 681 अरब डालर के रिटेल बाजार में वित्त वर्ष 2023-24 में शादी-विवाह 130 अरब डालर के शानदार कारोबार का रूप ले चुका है। पूरे विश्व में सबसे बड़ा वेडिंग डेस्टिनेशन बन चुके भारत में हर साल कम से कम 80 लाख से एक करोड़ शादियां हो रही हैं। यह किसी भी देश में होने वाली कुल शादियों से कहीं अधिक है।

सांस्कृतिक व सामाजिक दबाव के चलते खर्च

रिपोर्ट के मुताबिक, जीडीपी के मुकाबले शादी में अधिकाधिक खर्च करने में भारतीय सबसे आगे हैं। शादी से संबंधित खर्चों में गहने, कपड़े, इवेंट मैनेजमेंट, कैटरिंग, मनोरंजन आदि शामिल हैं। शादी समारोहों में खर्च होने वाली यह धनराशि जीडीपी प्रति व्यक्ति (2900 डालर) से पांच गुना अधिक है। यह किसी व्यक्ति की चार लाख रुपये सालाना की औसत आए से भी तीन गुना अधिक है। जेफरीज की रिपोर्ट के अनुसार शादी-ब्याह में भारतीय इतना खर्च अपने सांस्कृतिक व सामाजिक दबाव के चलते करते हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    YOGA; योग से बदला छात्रों का जीवन, सकारात्मक सोच के साथ अनुशासन और उत्तम जीवन की ओर बढ़ते कदम

    नारायणपुर, लिंगो मुडियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर में योग के माध्यम से विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में निरंतर एवं संगठित प्रयास किए जा…

     FAMILY; परिवार, कुटुंब और समाज…

    इस धरा में जितने भी जीव है उसमें मनुष्य को सामाजिक प्राणी माना गया है। इसने अपने मस्तिष्क का बेहतर उपयोग किया और  अच्छे और बुरे के बीच भेद करना…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…