RAILWAY; बिलासपुर मंडल के अकलतरा–नैला सेक्शन में साइडिंग कनेक्टिविटी, 32 ट्रेने रद्द, इस रूट की गाड़ियां अस्त-व्यस्त

रायपुर, रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत अकलतरा–नैला सेक्शन में साइडिंग कनेक्टिविटी व ऑटो सिग्नलिंग का कार्य दिनांक 12 जुलाई 2024 से 16 जुलाई 2024 तक किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों के परिचालन में गतिशीलता आयेगी। 

  प्रभावित होने वाली गाड़ियों का विवरण

0 रद्द होने वाली एक्सप्रेस गाड़ियां

1. दिनांक 11 से 15 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

2. दिनांक 12 से 16 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

3. दिनांक 11, 12, 14, 15 एवं 16 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

4. दिनांक 12, 13, 15, 16 एवं 17 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 12069 रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

5. दिनांक 13 जुलाई’ 2024 को गाड़ी संख्या 18249 रायपुर-कोरबा, हसदेव एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

6. दिनांक 14 जुलाई’ 2024 को गाड़ी संख्या 18250 कोरबा- रायपुर, हसदेव एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

7. दिनांक 14 जुलाई’ 2024 को गाड़ी संख्या 18251 रायपुर-कोरबा, हसदेव एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

8. दिनांक 15 जुलाई’ 2024 को गाड़ी संख्या 18252 कोरबा- रायपुर, हसदेव एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

0 रद्द होने वाली पैसेंजर गाड़ियां

1. दिनांक 12 से 16 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

2. दिनांक 12 से 16 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08738 बिलासपुर- रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

3. दिनांक 12 से 16 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

4. दिनांक 11 से 15 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

5. दिनांक 12 से 16 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08732 बिलासपुर-कोरबा मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

6. दिनांक 12 से 16 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08731 कोरबा-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

7. दिनांक 11 से 15 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

8. दिनांक 12 से 16 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08279 कोरबा-रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

9. दिनांक 12 से 16 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08210 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

10. दिनांक 11 से 15 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

11. दिनांक 12 से 16 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

12. दिनांक 13 एवं 14 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08264 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

13. दिनांक 13 एवं 14 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08263 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

0 गंतव्य/प्रस्थान से पहले समाप्त एवं शुरू की जाने वाली गाडियां

1. दिनांक 11 से 15 जुलाई’2024 तक गाड़ी संख्या 18518 विशाखापट्टनम-कोरबा एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त होगी । यह गाड़ी बिलासपुर-कोरबा के मध्य रद्द रहेगी ।  

2. दिनांक 12 से 16 जुलाई’2024 तक गाड़ी संख्या 18517 कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस बिलासपुर से विशाखापट्टनम के लिए रवाना होगी । यह गाड़ी कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी । 

3. दिनांक 10 से 15 जुलाई’2024 तक गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त होगी । यह गाड़ी बिलासपुर-टाटानगर के मध्य रद्द रहेगी ।  

4.  दिनांक 12 से 17 जुलाई’2024 तक गाड़ी संख्या 18110 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस बिलासपुर से नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी के लिए रवाना होगी । यह गाड़ी टाटानगर- बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी ।  

5. दिनांक 12 से 16 जुलाई’2024 तक गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर से अमृतसर के लिए रवाना होगी । यह गाड़ी कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी ।

6. दिनांक 12 जुलाई’2024 को गाड़ी संख्या 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त होगी । यह गाड़ी बिलासपुर-कोरबा के मध्य रद्द रहेगी ।

7. दिनांक 14 जुलाई’2024 को गाड़ी संख्या 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस बिलासपुर से यशवंतपुर के लिए रवाना होगी । यह गाड़ी कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी ।

8. दिनांक 11 जुलाई’2024 को गाड़ी संख्या 22648 कोचुवेली-कोरबा एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त होगी । यह गाड़ी बिलासपुर-कोरबा के मध्य रद्द रहेगी ।

9. दिनांक 13 जुलाई’2024 को गाड़ी संख्या 22647 कोरबा-कोचुवेली एक्सप्रेस बिलासपुर से कोचुवेली के लिए रवाना होगी । यह गाड़ी कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी ।

10. दिनांक 10, 11, 13 एवं 15 जुलाई’2024 को गाड़ी संख्या 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़, गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त होगी । यह गाड़ी बिलासपुर-रायगढ़ के मध्य रद्द रहेगी ।

11. दिनांक 12,13, 15 एवं 17 जुलाई’2024 को गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर से निज़ामुद्दीन के लिए रवाना होगी । यह गाड़ी रायगढ़-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLLUTION; रायगढ़ में प्रदूषण फैलाने वाले 25 उद्योगों पर 79 लाख का पर्यावरणीय हर्जाना, पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई

    रायगढ़, रायगढ जिले में वायु गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा लगातार सघन निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मंडल ने…

    SUSPEND; सहकारी बैंक दफ्तर में शराबखोरी,मैनेजर निलंबित, जिला मुख्यालय में अटैच

    रायपुर, राज्य के जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में कर्मचारियों द्वारा शाम ढलते ही शराबखोरी की शिकायत आम है, लेकिन लम्बे समय बाद सख्त कार्यवाही की गई है। राजनांदगांव जिला सहकारी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…