छुट्‌टी के दिनों में भी खुला पंजीयन दफ्तर; 4 करोड़ की रजिस्ट्री

रायपुर, लोगों को राहत देने के लिए पंजीयन विभाग की ओर से छुट्टी के दिनों में भी रजिस्ट्री की जा रही है। पिछली छुट्टियों की तुलना में इस बार 4.32 करोड़ से ज्यादा की रजिस्ट्री दर्ज की गई। लोगों की सुविधा के लिए 20 मार्च से दफ्तर में एक घंटे देर तक यानी शाम 6.30 बजे तक रजिस्ट्री हो रही है। सॉफ्टवेयर के नए सिस्टम के तहत अब हर दिन एक उप पंजीयन 60 रजिस्ट्री कर रहा है। पहले एक अफसर के हिस्से में 50 रजिस्ट्री हो रही थी।

अब एक दिन में 360 रजिस्ट्रियां हर दिन हो रही है। लोगों की सुविधा के लिए सभी को ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट दिया जा रहा है। मुख्य उप पंजीयक मंजूषा मिश्रा ने बताया कि अभी रामनवमीं की छुट्टी के दिन भी दफ्तर खोला जाएगा। लोग इस छुट्टी के दिन भी आसानी से रजिस्ट्री करवा सकते हैं। 31 मार्च तक बढ़े हुए समय तक दफ्तर खुला रखा जाएगा। एक दिन में ज्यादा रजिस्ट्री के लिए साफ्टवेयर भी अपडेट कर लिया गया है।

  • Related Posts

    FOREST; छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ की सचिव किरण गुप्ता की प्रतिनियुक्ति समाप्त,मिश्रा नए सचिव होंगे

     रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ में पदस्थ संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं सचिव श्रीमती किरण गुप्ता का तबादला हो गया है । आज उन्हें भारमुक्त कर दिया गया। श्रीमती किरण गुप्ता…

    SCHOOL; निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूली पर लगेगी लगाम, सीएस के सख्त निर्देश

    0 शिक्षा के व्यावसायीकरण को रोकने फीस विनियमन अधिनियम का कड़ाई से पालन कराएं-मुख्य सचिव विकासशील रायपुर, राज्य के कतिपय निजी विद्यालयों द्वारा पालकों से उनके पाल्यों के अध्यापन हेतु…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…