POLITICS;बीजेपी अध्यक्ष किरण देव बोले- निगम-मंडलों में नियुक्ति और मंत्रिमंडल के पुनर्गठन का अधिकार सीएम को,कार्यकर्ता पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहराने संकल्पित

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि प्रदेश में विधानसभा और फिर लोकसभा चुनावों में भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भाजपा अब लगभग तीन माह बाद प्रस्तावित नगरीय निकाय और उसके बाद होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों पर फोकस कर रही है। इस लिहाज से बुधवार, 10 जुलाई को प्रदेश भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का निर्णय लिया गया।

शुक्रवार को यहाँ एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्री देव ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्णयानुसार पूरे देश में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठकों की योजना बनी और इन बैठकों को विस्तारित स्वरूप दिया गया। पूरे देशभर में भाजपा की ये बैठकें हो रही हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई की वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेशभर से पार्टी के 1500 से अधिक पदाधिकारी पहुँचे थे। प्रदेश कार्यसमिति की इस वृहद बैठक में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

श्री देव ने पार्टी की आगामी कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 15 से 20 जुलाई 2024 तक विस्तारित जिला कार्यसमिति की बैठकें रखी जाएंगी जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा। 21 से 25 जुलाई 2024 तक विस्तारित मंडल कार्यसमिति की बैठकें रखी जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत हर बूथ में 51 पेड़ लगाए जाएंगे। 21 जुलाई 2024 को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी कार्यकर्ता अपने 2 गुरुजनों की पूजा कर देव स्थान अथवा मंदिर में जाएंगे 28 जुलाई 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्व भर में लोकप्रिय “मन की बात” कार्यक्रम सुना जाएगा।9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस अवसर पर स्वाधीनता आंदोलन में आदिवासी समाज के बलिदान और विभिन्न  क्षेत्रों में महती भूमिका निभा रहे आदिवासी प्रतिभाओं से जन जन को परिचित कराया जायेगा।

मंत्रिमंडल का विस्तार भी जल्द होगा

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि निगम-मंडलों में नियुक्तियों का विषय मुख्यमंत्री का है और निश्चित रूप से मुख्यमंत्री श्री साय इस पर विचार विमर्श कर रहे हैं और शीघ्र ही इसका कुछ-न-कुछ निर्णय होगा। प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल के पुनर्गठन और स्वयं को मंत्री बनाए जाने की चल रही सियासी अटकलों से जुड़े एक सवाल के जवाब में श्री देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया है कि किस कार्यकर्ता को कौन-सी जवाबदारी देना है? कौन किस दायित्व पर जाएगा? कौन सरकार का अंग बनेगा और कौन संगठन का अंग बनेगा, इसका निर्णय करने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व टोली है। मंत्रिमंडल का विस्तार भी जल्द होगा। यह मुख्यमंत्री श्री साय का विषय है।श्री देव ने नगरीय निकाय चुनाव प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष॰ को लेकर किए गए प्रश्न कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ बैठकर इस पर निर्णय लेंगे।

गौठान और रोका-छेका योजना असफल

श्री देव ने गौठान और रोका-छेका योजना का अमल नहीं होने के कारण मवेशियों की हो रही मौत से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि गौठान योजना को लेकर कांग्रेस व उसकी पिछली सरकार की गंभीरता को जनता ने 5 वर्षों में ही देख लिया है। योजना बनाना एक अलग विषय है, उस योजना का नाम रखना भी अलग विषय है। जिस सोच के साथ व्यापक पैमाने पर गौठान योजना को लाया गया था, कांग्रेस की सरकार में उतनी ही तत्परता के साथ उस पर क्रियान्वयन नहीं हुआ। भाजपा ने तो इस विषय पर आंदोलन भी किया था, प्रत्येक गौठानो का निरीक्षण किया और इस बात को प्रतिपादित भी किया कि इस योजना में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; भाजपा विधायक दल की बैठक में बजट सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर हुआ मंथन, बंगाल और असम चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति और…

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां