ATTACK;डोनाल्ड ट्रंप पर रैली में हुआ हमला, कान से बहता दिखा खून… हमलावर हुआ ढेर

वाशिंगटन, एजेंसी, 13 जुलाई के दिन पेनसिल्वेनिया के बटलर में डोनाल्ड ट्रंप अपना चुनावी रैली कर रहे थे। अचानक से एक गोली की आवाज आई और वो ट्रंप के कान को छूते हुए निकल गई। इस बीच ट्रंप भी समझ गए थे कि उनके साथ अचानक क्या हुआ है। वह अपने कान को छूते है और उनका हाथ पूरा लहूलुहान हो चुका होता है। जांचकर्ताओं का कहना है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और संभावित रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की हत्या की कोशिश की गई थी। यह चौंकाने वाली घटना ऐसे समय पर हुई जब अमेरिका में इस साल के अंत में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले है। 

रैली के दौरान ट्रंप सीमा पार करने वालों की संख्या का चार्ट दिखा रहे थे, तभी एक गोली की आवाज सुनाई दी। ट्रंप ने बाद में सोशल मीडिया पर कहा कि एक गोली ‘मेरे दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी।’ दो अधिकारियों ने समाचार एजेंसी AP को बताया कि शूटर रैली में शामिल नहीं था और उसे यू.एस. सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने मार गिराया। एपी के एक सूत्र के हवाले से पता चला है कि कानून प्रवर्तन ने घटनास्थल पर एक एआर-स्टाइल राइफल बरामद की। बाइडन की प्रतिक्रिया  एक टेलीविजन संबोधन में, राष्ट्रपति ने कहा कि ‘हम हमले की निंदा करते है।’ व्हाइट हाउस ने यह भी कहा कि बाइडन ने ट्रम्प से फोन पर बात भी की।

हमले का वीडियो आया सामने

ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक रैली के दौरान अचानक गोलीबारी होने लगती है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ट्रंप इस हमले में बाल-बाल बचे है। गोली उनके दाहिने कान को छूती हुई निकली। अगर यह गोली 2 सेंटीमीटर भी अंदर की तरफ होती तो ट्रंप की जान भी जा सकती थी। वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि ट्रंप रैली के दौरान अपना भाषण दे रहे थे। उसी बीच एक शख्स ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगता है। इस बीच ट्रंप ने कहा- ओह और अपना कान पकड़ लिया। वह तुंरत नीचे झुक जाते है, लेकिन गोलियां चलती रहती है। हमले के बाद ट्रंप ने कहा कि ‘उन्हें ऐसा लगा था कि गोली उनके कान के आर-पार हो गई है।’

हमले के तुंरत बाद ट्रंप ने दिखाया गर्मजोशी

हमले के तुरंत बाद उनकी सुरक्षा के लिए पूरा काफिला पहुंच जाता है और ट्रंप को पूरी तरह से घेर लिया जाता है। इस बीच ट्रंप मंच पर फिर से खड़े होते है और अपनी जीत की मुट्टी बांधते हुए भीड़ की ओर गर्मजोशी से नारे लगाते हैं। इस बीच उनका आधा चेहरा खून से लाल-लाल हो जाता है। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IRAN WAR; विदेश मंत्रालय ने कहा- आठ भारतीयों की जान गई, 55 लाख यात्री भारत लौट चुके

    नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में “विभिन्न घटनाओं” में आठ भारतीय नागरिकों की जान चली गई है,…

    WAR; ट्रंप ने घोषित की नेशनल इमरजेंसी, अमेरिका के एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, अचानक क्यों लिया ये फैसला?

    वॉशिंगटन,  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के एयरपोर्ट्स पर मचे भारी हड़कंप को देखते हुए ‘नेशनल इमरजेंसी’ का ऐलान कर दिया है. पिछले 41 दिनों से जारी सरकारी कामबंदी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…