बस्तर में नक्‍सली हमला; प्रेशर आइईडी की चपेट में आने से सीएएफ जवान शहीद

जगदलपुर, छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर (Bijapur) जिले में नक्‍सलियों के लगाए प्रेशर आइईडी की चपेट में आने से सीएएफ (CAF) का एक जवान बलिदान हो गया। बलिदानी जवान का नाम एपीसी (असिस्टेंट प्लाटून कमांडर) विजय यादव है। मिली जानकारी के अनुसार जवान सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा देने के लिए तीमेनार कैंप से निकले थे। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने इस घटना की जानकारी दी है।

दरअसल, यह मिरतुर थानाक्षेत्र का मामला है। बताया जा रहा है कि आइईडी ब्‍लास्‍ट एटेपाल कैंप से एक किमी की दूरी पर टेकरी में हुआ। शहीद जवान के पार्थिव शरीर को भैरमगढ़ थाने में गार्ड आफ आनर दिया जाएगा। बलिदानी जवान उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के राजपुर गांव का निवासी है।

मुठभेड़ के बाद घायल साथियों को लेकर भागे नक्सली, पांच गिरफ्तार

चार दिन पहले सुकमा जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र के कोत्तालेंड्रा के जंगलों में गुरुवार की सुबह डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चार-पांच नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है। जवानों के अनुसार नक्सली अपने घायल साथियों को लेकर भागे हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    SC;अमित जोगी मामले में 20 अप्रैल को सुनवाई,सुको में कपिल सिब्बल बोले-हाईकोर्ट में हमारा पक्ष रखने का समय नहीं दिया गया…

    नईदिल्ली, छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल अमित जोगी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की डेट 20 अप्रैल के लिए रखी है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप…

    HC; जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    बिलासपुर, साल 2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सीबीआई की…

    You Missed

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा