RBI Grade B Exam 2024: भारतीय रिजर्व बैंक आज जारी कर सकता है ग्रेड बी ऑफिसर भर्ती परीक्षा की अधिसूचना

नई दिल्ली,एजेंसी, रिजर्व बैंक में सरकारी नौकरी के इच्छुक और आरबीआइ ग्रेड बी परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) विभिन्न विभागों में ग्रेड बी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए हर वर्ष आयोजित की जाने वाली परीक्षा के इस वर्ष के संस्करण की अधिसूचना (RBI Grade B Exam 2024 Notification) जल्द ही जारी करेगा। बैंक ने अधिसूचना की तिथि का ऐलान नहीं किया है, लेकिन खबरों के मुताबिक ग्रेड बी नोटिफिकेशन आज यानी बृहस्पितवार, 18 जुलाई को जारी किया जा सकता है।

अधिसूचना के साथ ही शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

RBI द्वारा ग्रेड बी ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना करने के साथ ही साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। जो उम्मीदवार इस बार की परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं, वे बैंक की भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट, opportunities.rbi.org.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क 850 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा, जो कि SC/ST/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) ही है।

कौन कर सकेगा आवेदन?

RBI द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रेड बी ऑफिसर (जनरल) की भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए। वहीं, ग्रेड बी ऑफिसर (डीईपीआर) के लिए अर्थशास्त्र या सम्बन्धित विषयों में पीजी कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसी प्रकार, ग्रेड बी ऑफिसर (डीएसआइएम) के लिए सांख्यिकी या सम्बन्धित विषयों में न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ पीजी होना चाहिए। सभी पदों के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; रेलवे की कोच फैक्ट्री में 1000+ भर्ती, 10वीं के मार्क्स पर होगा चयन, ऐसे करें आवेदन

     नईदिल्ली, फ्रेशर होने की वजह से जॉब पाने में दिक्कत आ रही है, तो इसके लिए पहले एक्सपीरियंस ले सकते हैं। अब आप सोचेंगे कि अनुभव या काम की ट्रेनिंग…

    SBI JOBS; ग्रेजुएट के लिए स्टेट बैंक में 9100 नई भर्ती, सबसे ज्यादा पद इन राज्यों में, आवेदन शुरू

    नईदिल्ली, बैंक में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 9000 से अधिक पदों पर जूनियर एसोसिएट्स यानी…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार