PARLIAMENT; मानसून सत्र में 6 नए विधेयक पेश करेगी सरकार, लोकसभा अध्यक्ष ने कार्य समिति का किया गठन

नईदिल्ली, अगले सप्ताह शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के दौरान आपदा प्रबंधन कानून में संशोधन सहित 6 नए विधेयक पेश किए जाएंगे। गुरुवार शाम लोकसभा सचिवालय की ओर से बताया गया कि इन विधेयकों की सूची प्रकाशित की गई। बता दें कि मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। केंद्रीय बजट पेश करेंगी वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार, 23 जुलाई को केंद्रीय बजट पेश (Budget 2024) करेंगी। वित्त विधेयक के साथ ही लिस्टेड अन्य विधेयकों में भारतीय वायुयान विधेयक 2024, काफी (संवर्धन और विकास) विधेयक, बायलर विधेयक, और रबर (संवर्धन और विकास) विधेयक शामिल हैं। इस बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने संसदीय एजेंडा तय करने वाली कार्य मंत्रणा समिति का भी गठन कर दिया है।

समिति में ये लोग शामिल

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता वाली समिति में सुदीप बंद्योपाध्याय (TMC), पीपी चौधरी (BJP), लवू कृष्ण देवरायलु (तेदेपा), निशिकांत दुबे (भाजपा), गौरव गोगोई (कांग्रेस), संजय जयसवाल (BJP), दिलेश्वर कामत (जदयू), भर्तृहरि महताब (बीजेपी), दयानिधि मारन (द्रमुक) , बैजयंत पांडा (भाजपा), अर¨वद सावंत (शिवसेना-यूबीटी), के. सुरेश (Congress), अनुराग ठाकुर (भाजपा) और लालजी वर्मा (SP) सदस्य बने हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र