SMART FONE;बैडरूम से लेकर दोस्तों की गॉसिप्स तक आपकी हर बात सुनता है स्मार्टफोन, अभी ऑफ करें ये सेटिंग, नहीं तो खुल जाएंगे सब राज…

नई दिल्ली,एजेंसी, स्मार्टफोन आज हमारी लाइफ का अभिन्न अंग बन गया है. वक्त के साथ-साथ इसका इस्तेमाल भी काफी ज्यादा बढ़ गया है. बैंकिग से लेकर शॉपिंग और कॉलिंग से लेकर मैसेजिंग तक आज हम अपनी डेली लाइफ के कई काम फोन की मदद से ही करते हैं. हालांकि, स्मार्टफोन से यूजर्स को प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर हमेशा ही चिंता रहती है.ऐसे में एक सवाल सभी के मन में रहता है कि क्या गूगल या ऐप्पल हमारी बातों को सुन रहे हैं? तो जवाब है ‘हां’. दरअसल, आपका फोन बेडरूम से लेकर दोस्तों के साथ होने वाली गॉसिप तक आपकी हर बात सुनता है. चाहे आप फोन का इस्तेमाल कर रहे हों या नहीं.
गौरतलब है कि स्मार्टफोन यूजर्स फोन के इस्तेमाल के लिए अपने मोबाइल के कैमरे से लेकर माइक तक की परमिशन देते हैं. परमिशन देते वक्त हम नहीं सोचते हैं कि हमारा डिवाइस इसका इस्तेमाल कब और कैसे करेगा? बस फिर क्या है सारा खेल यहीं से शुरू हो जाता है.
बता दें कि गूगल वॉयस असिस्टेंट का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को माइक्रोफोन की परमिशन देनी पड़ती है. इससे आपकी की आवाज पर वॉयस असिस्टेंट काम करने लगता है. हालांकि, यही गूगल वॉयस असिस्टेंट आपकी बातों भी सुनता है. इतना ही नहीं कई सोशल मीडिया ऐप भी आपसे माइक्रोफोन की परमिशन मांगती हैं, जिसमें फेसबुक भी शामिल है. फेसबुक यूजर्स से ऐप टैप टू स्पीच और वीडियो चैटिंग के लिए इसकी परमिशन मांगता है और लोग बिना सोचे-समझे इसकी परमिशन भी दे देते हैं. यह आपकी पर्सनल बातों को भी सुन सकता है. हालांकि, आप इस समस्या से आसानी से निजात पा सकते हैं.

एंड्रॉयड यूजर्स कैसे करें बचाव

अगर आप एंड्रॉयड फोन यूज करते हैं तो सबसे पहले अपने फोन के सेटिंग्स में जाएं. यहां सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद प्राइवेसी ऑप्शन पर जाएं. अब यहां आपको माइक्रोफोन, कैमरा और दूसरे सेंसर्स की जानकारी मिलेगी. अब आप यहां से ऐप को दी गई परमिशन को ब्लॉक या रिमूव कर सकते हैं.

iOS यूजर्स कैसे करें बचाव

iOS यूजर्स सबसे पहले सेटिंग्स में जाएं और सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी ऑप्शन क्लिक करें. इसके बाद यहां माइक्रोफोन का लेबल दिखाई देगा. उस पर क्लिक करें. अब आप जिस ऐप में माइक्रोफोन नहीं चाहते हैं, उस पर क्लिक करके उसे रिमूव कर दें.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

     FAMILY; परिवार, कुटुंब और समाज…

    इस धरा में जितने भी जीव है उसमें मनुष्य को सामाजिक प्राणी माना गया है। इसने अपने मस्तिष्क का बेहतर उपयोग किया और  अच्छे और बुरे के बीच भेद करना…

    NEW YEAR; 12 नहीं…13 महीने का होगा नया साल 2026, इस खास संयोग की वजह

    नईदिल्ली, साल 2026 की शुरुआत होने में अब ज्यादा वक्त नहीं है. अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से तो यह एक सामान्य साल जैसा ही लगेगा, लेकिन हिंदू पंचांग की नजर…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां